एक्सप्लोरर

67,000 पशुओं की जान ले चुका है लंपी वायरस, क्या दूध में भी वायरस है? अब महंगा होगा दूध!

Milk Price Hike: इस पर पशु विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि चूंकि पशुओं की ज्यादा जान जा रही है, ऐसे में अगर दूध की मांग-आपूर्ति में अंतर पैदा हुआ, तो दाम बढ़ेंगे.

Lumpy Skin Disease: गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर ये वो राज्य हैं लंपी वायरस (Lumpy Virus) सबसे ज्यादा कहर मचा रहा है. लंपी नाम का वायरस पशुओं को हो रहा है, जिससे त्वचा पर बड़े-बड़े ढेले निकल रहे हैं. इससे भी ज्यादा दुख की बात ये है कि पशुओं की मौत बेहद दर्दनाक तरीके से हो रही है. ऐसे में तमाम सवाल उठ रहे हैं. पहला- क्या जिन दुधारू पशुओं को लंपी वायरस हो रहा है, उनका दूध भी संक्रमित है? दूसरा- इतनी तादाद में दुधारू पशुओं की मौत हो रही है, इससे दूध महंगा हो जाएगा क्या? तीसरा- लंपी रोग को रोकने के लिए क्या-क्या हो रहा है.

सवाल: जिन दुधारू पशुओं को लंपी वायरस हो रहा है, उनका दूध भी संक्रमित है?
जवाब: इस का जवाब देते हुए पशु विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिन पशुओं को लंपी वायरस है, उनका दूध संक्रमित नहीं है. लेकिन अगर कोई पशु गंभीर रूप से बीमार है, तो ऐसे दूध को पीने से बचें. साथ ही अगर ऐसे दूध को उपयोग कर भी रहे हैं, तो दो से तीन बार ठीक से उबाल लें.

सवाल: क्या लंपी वायरस की वजह से दूध महंगा हो जाएगा?
जवाब: इसका सीधा जवाब अभी मुश्किल है. चूंकि 67000 पशु अब तक मर चुके हैं और ये तादाद बढ़ती जा रही है. शुपालन और डेयरी विभाग के सचिव जतिंद्र नाथ स्वैन के मुताबिक राजस्थान में प्रतिदिन मरने वालों मवेशियों की संख्या 600-700 है. पंजाब में भी काफी संख्या में पशु लंपी वायरस की चपेट में हैं लेकिन अन्य राज्यों में यह संख्या एक दिन में 100 से भी कम है. इस पर पशु विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि चूंकि पशुओं की ज्यादा जान रही है, ऐसे में अगर दूध की मांग-आपूर्ति में अंतर पैदा हुआ, तो दाम बढ़ेंगे.

सवाल: लंपी वायरस से बचाव को लेकर अभी क्या काम हो रहा है?
जवाब: पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव जतिंद्र नाथ स्वैन का कहना है कि अधिकांश मामले वाले क्षेत्रों में गाय-भैंस का टीकाकरण कराया जा रहा है. फिलहाल ढेलेदार त्वचा रोग (Lumpy virus) को नियंत्रित करने के लिए 'बकरी पॉक्स' के टीके का उपयोग किया जा रहा. उन्होंने बताया कि कृषि अनुसंधान निकाय ICAR के दो संस्थानों एक नए टीके 'लंपी-प्रोवैकइंड' पर काम कर रहे हैं. जो अगले 3-4 महीने में आ जाएगा. अब तक 1.5 करोड़ खुराक प्रभावित राज्यों में दी जा चुकी हैं.

सवाल: अमूल और मदर डेयरी का क्या कहना है?
जवाब: गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ के MD आर एस सोढ़ी ने कहा कि गुजरात में दूध उत्पादन 0.5 प्रतिशत, यानी मामूली रूप से प्रभावित हुआ है. वहीं मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश का भी यही मानना है कि उत्पादन पर मामूली असर पड़ा है. वहीं अंग्रेजी अखबार द मिंट में खड़ी एक खबर के मुताबिक अकेले राजस्थान में 3-4 लाख लीटर का प्रोडक्शन घट गया है.

इसे भी पढ़ें:-

Lumpy Skin Disease: इस राज्य में शुरू हुआ लंपी रोग का टीकाकरण अभियान, 15 लाख से ज्यादा गौवंशों को मिला वैक्सीन का सुरक्षा कवच

Explained: हजारों मवेशियों को निगल चुका है लंपी वायरस, जानिए इस बीमारी के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाली छत पर करनी है सेम की खेती, जान लीजिए तरीका
खाली छत पर करनी है सेम की खेती, जान लीजिए तरीका
PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये? करें ये काम
PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये? करें ये काम
70-75 दिन में तैयार होगा बाजरा! सूखे वाले इलाकों के लिए खास तैयारी
70-75 दिन में तैयार होगा बाजरा! सूखे वाले इलाकों के लिए खास तैयारी
आपके जिले में कब होगी धान खरीद, यहां जानें किसान
आपके जिले में कब होगी धान खरीद, यहां जानें किसान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget