एक्सप्लोरर

धान की जगह दूसरी फसल बोने पर हजारों रुपये देगी सरकार, जानें

हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. किसानों को फसल विविधीकरण के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा.

हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए एक अहम और लाभकारी योजना की घोषणा की है. राज्य सरकार ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसान धान की बजाय अन्य फसल की बुवाई करेंगे या खेत खाली रखेंगे तो उन्हें प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. यह कदम किसानों को पानी की बचत के लिए प्रोत्साहित करेगा और सिंचाई जल के संकट से निपटने में मदद करेगा.

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को 15वीं विधानसभा के पहले सत्र को संबोधित करते हुए इस योजना की घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को कम पानी में उगने वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे जल का अधिकतम उपयोग किया जा सकेगा. राज्यपाल ने यह भी बताया कि नहरों के बुनियादी ढांचे में सुधार, सूक्ष्म सिंचाई और 19716 तालाबों के जीर्णोद्धार जैसी योजनाएं भी जारी रहेंगी.

इसके साथ ही हरियाणा सरकार राज्य में 500 हाईटेक सीएम पैक्स केंद्र स्थापित करेगी. ये केंद्र किसानों के लिए एक वन-स्टॉप सेंटर का काम करेंगे, जहां उन्हें खाद-बीज, कीटनाशक, वित्तीय सेवाएं और प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा राज्य सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) और पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटी) को अनाज स्टोरेज के लिए गोदाम बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देगी.

यह भी पढ़ें- एक कॉल पर घर पर ही होगा पशुओं का इलाज, चलाई जाएंगी इतनी वेटरनरी वैन

एमएसपी पर राशि 

राज्यपाल ने यह भी बताया कि रबी सीजन 2023-24 में प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रभावित 49,000 किसानों को 133.75 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है. इसके अलावा, ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से 12 लाख किसानों के खातों में एमएसपी पर 1 लाख 24 हजार करोड़ रुपये की राशि भी डाली गई है.

यह भी पढ़ें- किसानों को सोलर पंप लगवाने पर राजस्थान सरकार दे रही 60 फीसदी की छूट

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार नीतियों में बदलाव कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि नकली खाद, बीज और कीटनाशकों की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार कड़े कानून लाएगी और किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा प्रदान करेगी.

इस प्रकार हरियाणा सरकार किसानों के लिए समग्र विकास और कल्याण की दिशा में कई कदम उठा रही है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे और कृषि क्षेत्र को और अधिक प्रगतिशील बनायेंगे.

यह भी पढ़ें- बादाम की खेती करने से मालामाल होंगे किसान, जानें किन बातों का रखना होगा खास ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछले 50 साल में कितनी बदली भारत की खेती? क्या अब भी गरीब है किसान- कितनी हुई मुनाफा वृद्धि
पिछले 50 साल में कितनी बदली भारत की खेती? क्या अब भी गरीब है किसान- कितनी हुई मुनाफा वृद्धि
1 एकड़ सरसों की खेती में कितना निकल आएगा तेल? इसे कंपनी को बेचने पर कितनी होगी कमाई
1 एकड़ सरसों की खेती में कितना निकल आएगा तेल? इसे कंपनी को बेचने पर कितनी होगी कमाई
सरकारी राशन की दुकान में मिल रहा सड़ा अनाज तो कहां कर सकते हैं शिकायत? तुरंत मिलेगी राहत
सरकारी राशन की दुकान में मिल रहा सड़ा अनाज तो कहां कर सकते हैं शिकायत? तुरंत मिलेगी राहत
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget