एक्सप्लोरर

Fertilizer Production: देश में इतने लाख टन डीएपी का स्टॉक, खाद की नहीं होगी कमी, किसान न हो परेशान

डीएपी को लेकर देश के किसानों को परेशान होने की जरूरत है. केेंद्र सरकार के हालिया आंकड़ों में सामने आया है कि केंद्र पास डीएपी का 47 लाख टन स्टॉक है. अन्य उर्वरकों की स्थिति भी ठीकठाक है

Fertilizer Benefit: देश में अनाज उत्पादन और भंडारण की कमी नहीं है. केंद्र सरकार ने इसके लिए कारोबारी और किसान दोनों ही आश्वस्त किया है. वहीं देश में उर्वरकों की भी कमी नहीं है. केंद्र सरकार के हालिया आंकड़ों में देश में डीएपी की स्थिति भरपूर है. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि डीएपी का पर्याप्त भंडार देश में हैं. कोई किसान डीएपी को स्टॉक न करें. 

14 दिसंबर तक 47.88 लाख टन डीएपी स्टॉक में रहा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा ने राज्यसभा में ये आंकड़े पेश किए हैं. फसल वर्ष 2022-23 के चालू रबी सीजन के लिए 55.38 लाख टन डीएपी उर्वरक की आवश्यकता होती है. 14 दिसंबर तक डीएपी की उपलब्धता 47.88 लाख टन रही. चालू रबी सीजन में एक अक्टूबर से 14 दिसंबर के बीच डायरेक्ट कैश ट्रांसफर के जरिए डीएपी की संचयी बिक्री की मात्रा 36.67 लाख टन पाई गई.

2.5 लाख करोड़ हो सकता है उर्वरक सब्सिडी खर्च
उर्वरक पर सब्सिडी का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है. चालू वित्त वर्ष में उर्वरक सब्सिडी खर्च बढ़कर 2.3 से 2.5 लाख करोड़ रुपये हो सकता है. सब्सिडी देने से किसानों और कारोबारी दोनों ही लाभ मिल जाता है. वहीं, फर्टिलाइजर की वैश्विक कीमतों में नरमी आने की बात कही जा रही है. इसका असर भारत में भी देखने को मिल सकता है. हालांकि सब्सिडी उत्पादन को लेकर लगातार विशेषज्ञ चिंता भी जता रहे हैं. इसको लेकर चिंता जताई गई कि यह सेक्टर बेहद कम मुनाफे पर काम कर रहा है. इसलिए आने वाले समय में निवेश करने में दिक्कतें आ सकती हैं. 

पिछले साल सब्सिडी 1.62 लाख करोड़ रही
सब्सिडी खर्चे पर केंद्र सरकार की नजरें टिकी हुई हैं. आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल सब्सिडी पर 1.65 लाख करोड़ रुपये खर्च किया गया था. केंद्र और राज्य सरकार अपने स्तर से भी सब्सिडी देती हैं. सब्सिडी खर्च 25 प्रतिशत तक कम होने की संभावना जताई जा रही है. वैश्विक स्तर की मार्केट भी काफी हद तक यह तय करेंगी. 

उत्पादन में हो रही वृद्धि
देश में डिमांड बढ़ने के कारण उर्वरकों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की जा रही है. अप्रैल से अक्टूबर 2022 की अवधि में यूरिया, डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) और एसएसपी के प्रोडक्शन में साल दर साल वृद्धि दर्ज की गई है. यूरिया में 16.0 प्रतिशत, डीएपी में 14.2 प्रतिशत और एसएसपी में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. एनपी/एनपीके कॉम्प्लेक्स उर्वरकों के उत्पादन में 5.2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2022 के अवधि कुछ उर्वरकों के एक्सपोर्ट करने में बेहतर रहा. डीएपी के आयात में 45.2 प्रतिशत और एनपी/एनपीके के आयात में 76.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके इतर यूरिया के आयात में 12.9 प्रतिशत और एमओपी के एक्सपोर्ट करने में 7.3 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: इस तरह विदेश में बेच सकते हैं अपने खेत का आलू, ये सारी फॉर्मेलिटी करवाई जाती हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में लगाएं ये 5 सब्जियां, होगी तगड़ी कमाई
अगस्त में लगाएं ये 5 सब्जियां, होगी तगड़ी कमाई
Stevia Cultivation Profit: ऐसे शुरू करें स्टीविया की खेती, गन्ने से ज्यादा होगी कमाई
ऐसे शुरू करें स्टीविया की खेती, गन्ने से ज्यादा होगी कमाई
बिना खेत के भी कर सकते हैं मशरूम की खेती, जान लें इसका तरीका
बिना खेत के भी कर सकते हैं मशरूम की खेती, जान लें इसका तरीका
कृषि यंत्र खरीदने से बेहतर है किराये पर लेना? सरकार कैसे करती है मदद
कृषि यंत्र खरीदने से बेहतर है किराये पर लेना? सरकार कैसे करती है मदद

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget