एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: UP में 21 लाख किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त, जानिए क्या है वजह

PM Kisan Samman Nidhi News: उत्तर प्रदेश में लाखों किसानों को झटका लगने वाला है. बताया जा रहा है कि उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त नहीं आएगी.

PM Kisan 12th Installment: पीएम किसान निधि योजना की 12वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब तक किस्त उनके खाते में नहीं पहुंची है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसानों को किस्त देने के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए थे. उन नियमों के पूरा होने पर ही किसानों को किस्त मिल पाएगी. लेकिन पिछले कुछ सालों में अपात्रों के खाते में भी किस्त चली गई है. किसी अपात्र को योजना का नाम लाभ ना मिले, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें कदम उठा रही हैं. सभी राज्यों में किसानों का ई-केवाईसी किया जा रहा है. इसमें जो किसान अपात्र पाए जा रहै हैं, उन्हें पीएम किसान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

उत्तर प्रदेश में 21 लाख किसान अपात्र!

किसानों का वेरिफिकेशन बहुत तेजी से किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अकेले उत्तर प्रदेश में ही पीएम किसान निधि योजना का लाभ उठा रहे करीब 21 लाख किसान अपात्र मिले हैं. इन अपात्रों की लिस्ट से छंटनी कर दी गई है. अब इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अन्य राज्यों में भी काफी संख्या में किसानों की छंटनी कर दी गई है. देश में छंटनी होने वाले किसानों की संख्या करोड़ों में हो सकती है.

17 अक्टूबर को आएगी किस्त

पूसा में 17 अक्टूबर से दो दिवसीय किसान सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसके बाद किसानों के बैंक खातों में 12वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा. सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के तौर पर 16 हज़ार करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. देश के 11 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं. जुलाई में 11 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 11वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया गया था.

क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojna?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मकसद गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है. केंद्र सरकार की ओर से दिए फॉर्मेट पर किसान की आय, संपत्ति आदि का विवरण भरा जाता है. कृषि विभाग में किसान का बैंक खाते व अन्य जानकारी दी जाती है. वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर किसान के खाते में साल में तीन बार (4 महीने में एक बार) 2 हजार रुपये आते हैं.

ये भी पढ़ेंPaddy Purchase: हरियाणा में बारिश बिगाड़ सकती है धान खरीद का गणित, इतने लाख एकड़ में बोई फसल प्रभावित

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Grow Lemon At Home: किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
Real vs fake Seeds Identification: फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
Totapuri Mango Farming: भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा तोतापुरी मैंगो, किसान कैसे करें इसकी पैदावार?
भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा तोतापुरी मैंगो, किसान कैसे करें इसकी पैदावार?
Cotton Farming Subsidy Scheme: कपास की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद, 14000 प्रति हेक्टेयर देगी सरकार
कपास की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद, 14000 प्रति हेक्टेयर देगी सरकार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget