एक्सप्लोरर

UP Seed Park: जल्द इस राज्य में भी खुलने जा रहा है सीड पार्क, किसानों को भी उपलब्ध करवाए जाएंगे उन्नत किस्म के प्रसंस्कृत बीज

Seed Park: किसानों को गृह प्रदेश में ही उन्नतशील प्रसंस्कृत बीजों की आपूर्ति के लिए यूपी सरकार खुद का सीड पार्क बनाने जा रही है, जिसे बेहतर ढंग से विकसित करने के लिए दक्षिणी राज्यों का सहयोग मिलेगा.

Advanced Seed Park: किसानों के बीच एक कहावत बड़ी मशहूर है कि 'जितना अच्छा बीज डालेंगे, फसल भी उतनी ही अच्छी होगी'. इसी तर्ज पर कई राज्यों में किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं. बीजों की खरीद की लागत को कम करने के लिए मिनी किट का नि:शुल्क वितरण भी किया जाता है. इसी दिशा में अब यूपी सरकार भी काम कर रही है और बीजों की उपलब्धता को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रखी है. राज्य सरकार अब खुद का बीज पार्क विकसित करने जा रही है, जिससे किसानों को उन्नतशील प्रसंस्कृत बीजों की उपलब्धता राज्य के बाहर से आयात करने के बजाए घरेलू बीज पार्क से ही सुनिश्चित की जा सके.

इस काम में यूपी के कृषि विभाग को दक्षिणी राज्यों का भी सहयोग मिलेगा. रिपोर्ट के अनुसार, यूपी का पहला बीज पार्क लखनऊ के मलीहाबाद स्थित रहमान खेड़ा में बनाए जाने की प्लानिंग है, जहां से किसानों को मोटा अनाजों के बीज भी मुहैया करवाए जाएंगे.

बीज पार्क के लिए क्या है सरकार की प्लानिंग
उत्तर प्रदेश का पहला बीज पार्क स्थापित करने के लिए तैयार तेज हो गई है. कुछ ही दिन पहले यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने बायर मल्टी क्राप ब्रीडिंग रिसर्च सेंटर चदिप्पा, हैदराबाद का भी विजिट किया था, जहां बीज पार्क को विकसित करने को लेकर कई अहम जानकारियां मिली.

इस दौरान हैदराबाद की बड़ी बीज कंपनियों नेजूवीडी, सिनजेंटा, कावेरी, नायर क्रॉप साइंस कंपनी के प्रतिनिधी भी मौजूद रहे. इन प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कृषि मंत्री साही ने यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सीड पार्क डेवलपमेंट के लिए सहयोग का आह्वान किया.

धान और मिलेट के उन्नत बीज उपलब्ध होंगे
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूपी में विकसित होने वाले बीज पार्क में धान और मिलेट की उन्नतशील प्रसंस्कृत किस्में भी मुहैया करवाई जाएंगी. इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान और भारतीय मोटा अनाज अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में भी विजिट करके धान और मिलेट के उन्नत बीजों, खाद्य प्रसंस्करण और स्टार्ट अप को लेकर विस्तार से जानकारियां हासिल कीं. 

ये संस्थान देगा मोटा अनाज का बीज
उत्तर प्रदेश में मोटा अनाज का उत्पादन बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है, लेकिन बेहतर उत्पादन के लिए उन्नतशील बीजों का होना भी आवश्यक है. राज्य में मिलेट के एडवांस बीजों मुहैया करवाने के लिए भारतीय मोटा अनाज अनुसंधान संस्थान ने मदद का आश्वासन मिला है.

संस्थान ने यह भी कहा है कि वे उत्तर प्रदेश में मिलेट की उपज बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों को यूपी विजिट पर भी भेजेंगी, ताकि वे किसानों का मार्गदर्शन कर सकें. बता दें कि यूपी में पहले से ही बीज का बाजार काफी बड़ा है. यहां देश की 7 बड़ी कंपनियां बीज बेचकर ही 3500 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ले आई बचत के साथ कमाई का मॉडल.... 90% सब्सिडी पर फूड प्रोसेसिंग में सोलर प्लांट लगाएं, महिलाओं को विशेष छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Direct Sale Soybean To Companies: 10 एकड़ सोयाबीन की खेती कर देगी मालमाल, सीधे फूड ऑयल कंपनियों को ऐसे बेचें अपना माल
10 एकड़ सोयाबीन की खेती कर देगी मालमाल, सीधे फूड ऑयल कंपनियों को ऐसे बेचें अपना माल
Eel Fish Farming: पारंपरिक खेती से हटकर नया प्रयोग, बांस के केज में पालें ईल मछली, दोगुनी हो जाएगी कमाई
पारंपरिक खेती से हटकर नया प्रयोग, बांस के केज में पालें ईल मछली, दोगुनी हो जाएगी कमाई
Bihar Monsoon Session 2026: इस राज्य में अब कृषि भूमि पर खोल सकेंगे उद्योग, सरकार ने हटाई रोक
इस राज्य में अब कृषि भूमि पर खोल सकेंगे उद्योग, सरकार ने हटाई रोक
10 बीघा खेत के लिए कितना गहरा खुदवाना होगा कुंआ? जानिए रोज कितने पानी की पड़ेगी जरूरत
10 बीघा खेत के लिए कितना गहरा खुदवाना होगा कुंआ? जानिए रोज कितने पानी की पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget