एक्सप्लोरर

अब किसानों को मिलेगा 'फार्मर आईडी', ATM कार्ड जैसा कार्ड जो बदलेगा कृषि योजनाओं का चेहरा

Farmer ID: अब किसान भाइयों की फार्मर आईडी बनेगी. किसानों को ATM कार्ड की तरह का एक कार्ड मिलेगा. ये कार्ड कृषि योजनाओं में बदलाव लाएगा...

देश के करोड़ों किसानों के लिए अब खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेना और भी आसान होने वाला है. केंद्र सरकार ने एक नई पहल के तहत किसानों को एक यूनिक ‘फार्मर आईडी’ देने की योजना बनाई है, जो बिल्कुल ATM कार्ड की तरह काम करेगी. इस आईडी से किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी और बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्या है फार्मर आईडी? (What is Farmer ID)

‘फार्मर आईडी’ एक 11 अंकों की यूनिक पहचान संख्या होगी, जो आधार नंबर से जुड़ी होगी. इसमें किसान का नाम, खेती का रकबा, बोई गई फसलें, भूमि का GPS लोकेशन, पिछले वर्षों में मिली सरकारी योजनाओं का लाभ आदि सारी जानकारियां डिजिटली दर्ज होंगी. इस पहल को ‘एग्रीस्टैक परियोजना’ के तहत लाया जा रहा है, जिसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लागू किया जाएगा.

कौन बनेगा इसका लाभार्थी?

हर वह किसान जो खेती करता है, इस योजना का हिस्सा बनेगा. खास बात ये है कि जिन किसानों की जमीन संयुक्त जमाबंदी में आती है, उनके लिए भी अलग-अलग आईडी बनाई जाएगी. खेती की जमीन का हिस्सा हर किसान में बराबर बांटकर रजिस्ट्री की जाएगी ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके.

क्या होंगे फायदे?

PM किसान योजना के तहत मिलने वाले सालाना 6000 जैसे लाभ सीधे और बिना अतिरिक्त दस्तावेज के मिल सकेंगे.
फसल बीमा योजना, सब्सिडी, किसान क्रेडिट कार्ड लोन, और MSP पर फसल खरीद जैसी सुविधाएं तेजी से और आसान तरीके से मिलेंगी.
किसान अपनी खेती की जरूरतों के अनुसार सलाह, मिट्टी की जांच, और मौसम आधारित जानकारी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकेंगे.
फार्मर आईडी से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और जिन किसानों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनकी पहचान भी आसानी से हो सकेगी.

आवेदन और प्रक्रिया

फार्मर आईडी पाने के लिए राज्य सरकारें किसानों का डेटा इकट्ठा कर रही हैं. इसमें आधार कार्ड, खतौनी, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी शामिल होगी. जल्द ही यह सुविधा ऑनलाइन पोर्टल और CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से शुरू की जाएगी.

क्यों है यह जरूरी?

आज भी कई किसान ऐसे हैं जिन्हें योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता, कभी दस्तावेजों की कमी से तो कभी जानकारी के अभाव में. लेकिन फार्मर आईडी के आने के बाद हर किसान की डिजिटल पहचान बनेगी, जिससे उसे हर योजना का सीधा और पारदर्शी लाभ मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें- जून में आ सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, जानें कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget