एक्सप्लोरर

अब राजस्थान में भी उग रहा है ये खास तरह का खजूर, जो सेहत के लिए करेगा दवा का काम

​देश में बिकने वाला अधिक मात्रा में खजूर खाड़ी देशों से आयात किया जाता है. यदि राजस्थान में जारी खजूर का यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो भविष्य में खजूर को आयात करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

​कुछ साल पहले तक खजूर की पैदावार राजस्थान में मुमकिन नहीं थी लेकिन केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान काजरी के वैज्ञानिकों की कोशिश और स्थानीय किसानों की मेहनत ने रेगिस्तान में बहार ला दी है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू जैसे इलाकों में लाल खजूर से लदे कई बगीचे देखे जा सकते हैं.

राजस्थान के शुष्क एवं अर्धशुष्क क्षेत्र की जलवायु खजूर की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है. पश्चिमी राजस्थान में खजूर की खेती अब काफी पॉपुलर हो रही है. खजूर की मौजूदा किस्म जल्द पक जाती है और बारिश के मौसम में बाजार में होती है खजूर की बागवानी करने वाले किसान काफी खुश हैं, इस बार भी बंपर पैदावार है, लाल रंग के मीठे खजूर मुंह मांगे दाम पर बिक रहे हैं. भारत में बिकने वाला ज्यादातर खजूर खाड़ी देशों से आयात किया जाता है. अगर राजस्थान में जारी खजूर का यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो भविष्य में खजूर को आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इस खजूर की विशेषता

राजस्थान के बाग के पके खजूर. अपनी पौष्टिक गुणों के लिए जाना जाता है. खास बात यह है कि इसे किसी कोल्ड स्टोर या कारखाने में किसी रसायन या तकनीक से नहीं पकाया जाता, बल्कि यह नैचुरल तरीके से पेड़ों पर पककर ही सीधे मंडी तक पहुंचता है.इसलिए इस खजूर में पौष्टिक तत्वों की भरमार होती है. इससे पेट, दिल, नर्वस सिस्टम तो ठीक रहता ही है, शरीर को भी काफी एनर्जी मिलती है.

विटामिन, मिनरल्स का खजाना

खजूर खाने से बहुत से रोगों की रोकथाम होती है. खजूर में गेहूं, चावल जैसे कई अनाजों की तुलना में उच्च कैलोरी पाई जाती हैं. वहीं शर्करा की मात्रा भी काफी होती है. पेट को साफ रखने वाला फाइबर, कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स, और भरपूर फोलिक एसिड आपके शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखता है.

खजूर पर नेटवर्क प्रोजेक्ट बीकानेर, जोधपुर एवं आनन्द में चल रहा है जिसका परिणाम भी उत्साहजनक हैं. किसानों के लिए इसकी बागवानी अच्छी है. आमदनी भी काफी हो जाती है. खजूर फल की भारत में खपत ज्यादा होने से आयात होता है. देश में इसका एरिया एवं उत्पादन बढ़ता है तो आयात की आवश्यकता नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें: भारत में एक ऐसा भी त्योहार होता है, जिसे कुओं में कूदकर सेलिब्रेट किया जाता है, दूर-दूर से लोग आते हैं देखने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget