एक्सप्लोरर

आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पर पहले अलर्ट कर देगा यह ऐप, खेत में काम करने वालों के लिए है जरूरी

Damini App: खेतों और खुले में काम करने वालों के लिए यह लाइफ-सेवर है दामिनी ऐप. बिजली गिरने से 40 मिनट पहले ही भेजता है सटीक अलर्ट. ब्लू और येलो कलर कोड्स के जरिए पता चल जाता है खतरा.

Damini App: आजकल के दौर में मौसम का मिजाज कब बदल जाए और कब आसमान से आफत बरस पड़े. इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. खासकर खेतों में काम करने वाले किसान भाइयों और खुले में सफर करने वाले लोगों के लिए आकाशीय बिजली एक ऐसा जानलेवा खतरा है जो संभलने का मौका तक नहीं देती. हर साल बिजली गिरने की वजह से सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं. लेकिन अब टेक्नोलॉजी इस समस्या का एक स्मार्ट समाधान लेकर आई है.

भारत सरकार के मौसम विभाग (IMD) और IITM पुणे ने मिलकर दामिनी ऐप तैयार किया है. जो बिजली गिरने से करीब 40 मिनट पहले ही आपको अलर्ट कर देता है. यह ऐप जीपीएस की मदद से आपके लोकेशन को ट्रैक करता है और आपके आस-पास के 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में होने वाली हलचल की सटीक जानकारी सीधे आपके स्मार्टफोन पर भेज देता है. जान लें कैसे काम करता है ऐप.

बिजली गिरने से पहले अलर्ट देगा दामिनी ऐप

दामिनी ऐप को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपना ज्यादातर समय खुले आसमान के नीचे या खेतों में बिताते हैं. इस ऐप की सबसे बड़ी ताकत इसका एडवांस अर्ली वार्निंग सिस्टम है. जो बिजली गिरने की संभावना को बहुत पहले ही भांप लेता है.

  • जैसे ही आपके इलाके में खतरा मंडराता है. यह ऐप 40 मिनट पहले नोटिफिकेशन भेजकर आपको आगाह कर देता है.
  • यह समय इतना पर्याप्त होता है कि कोई भी व्यक्ति खुले मैदान या पेड़ के नीचे से हटकर किसी सुरक्षित पक्की छत के नीचे जा सके.

बिजली गिरने से होने वाले हादसों को रोकने में यह ऐप एक रियल लाइफ-सेवर की तरह काम करता है और आपको पैनिक होने से बचाता है.

यह भी पढ़ें: घर के किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ककड़ी, गर्मी में रखेगी एकदम फ्रेश

इन रंगो से देगा सिग्नल

इस ऐप का इंटरफेस बहुत ही यूजर-फ्रेंडली है और इसमें खतरों को समझने के लिए अलग-अलग रंगों के सिग्नल्स का इस्तेमाल किया गया है. जब आप ऐप खोलते हैं. तो आपको मैप पर कुछ खास कलर्स दिखाई देते हैं जो खतरे की गंभीरता को साफ-साफ बताते हैं.

  • ब्लू कलर का मतलब है कि अगले 15 मिनट में आपके इलाके में बिजली गिरने के आसार हैं, इसलिए तुरंत अलर्ट हो जाएं.
  • येलो कलर यह संकेत देता है कि आपके पास सिर्फ 10 मिनट का समय बचा है और आपको फौरन किसी सुरक्षित जगह पर पहुंच जाना चाहिए.

यह कलर कोडिंग सिस्टम इतना आसान है कि कोई भी व्यक्ति इसे देखकर आने वाले खतरे का अंदाजा लगा सकता है और अपनी जान बचा सकता है.

किसानों के लिए क्यों है जरूरी?

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं क्योंकि वहां लोग अक्सर खुले खेतों, तालाबों या ऊंचे पेड़ों के आसपास काम कर रहे होते हैं. दामिनी ऐप ऐसे वक्त में किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि यह आपको न केवल अलर्ट करता है बल्कि सुरक्षा के टिप्स भी देता है. अक्सर लोग जानकारी के अभाव में बिजली चमकने पर पेड़ के नीचे खड़े हो जाते हैं. जो कि सबसे ज्यादा खतरनाक होता है. यह ऐप आपको बताता है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं. 

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलता है 2 करोड़ तक का लोन, इस तरह फायदा उठा सकते हैं किसान

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget