एक्सप्लोरर

कहीं घट न जाए फल, सब्जियों का उत्पादन, इन दो राज्यों में औसत से भी कम बारिश हुई

सर्दी हो या गर्मी, फसलों के लिए पानी की उपलब्धता जरूरी होती है. बारिश खेतों में सिंचाई का काम करती है. इस साल हरियाणा, पंजाब से चिंताजनक तस्वीर सामने आई हैं. दोनों राज्यों में बारिश कम हुई है.

Rain For Agriculture In Punjab: भारत कृषि प्रधान हैं. इस देश में फसल का अपना विशेष महत्व हैं. किसानों की जमापूंजी उनकी फसल ही होती है. फसल के लिए इतना ही महत्व पानी का होता है. कुछ एक फल, सब्जियों को छोड़ दें तो बिना सिंचाई के लिए फल, सब्जियां पनप नहीं पाती हैं. भारत का कृषि तंत्र सिंचाई के लिए नलकूप, कुआं, बारिश, नहर जैसे स्त्रोतों पर निर्भर होता है. बारिश को पानी आपूर्ति का बड़ा सोर्स माना जाता है. लेकिन अब कम बारिश को लेकर दो राज्यों से चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. 

हरियाणा, पंजाब में कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में बारिश कम दर्ज की गई है. कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में गेहूं, मक्का और अन्य सब्जियों को जनवरी में बारिश की बहुत अधिक जरूरत होती है. लेकिन इस बार बारिश कम होने से परेशान हैं. भविष्य में अच्छी पफसल पैदा होने को लेकर चिंता जता रहे हैं. किसान अभी भी गेहूं, दलहन और सरसों की फसल के लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. हरियाणा में भी कमोबेश यही हाल बना हुआ है. 

क्या कहते हैं मौसम विभाग के आंकड़े?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश को लेकर आंकड़े सामने आए हैं. आंकड़ों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में 0.7 मिमी यानि -91 प्रतिशत और 0.3 मिमी यानि - 94 प्रतिशत कम बारिश हुई है. दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में 7.4 मिमी यानि -53 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 

पिछले साल इतनी हुई थी बारिश

पिछले साल बारिश अच्छी हुई थी. जनवरी के पहले 10 दिनों में भी पंजाब में 80.1 मिमी, चंडीगढ़ में 52.6 मिमी और चंडीगढ़ में 121.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. इसका असर फसलों के उत्पादन पर भी पड़ा. किसानों को अच्छी पैदावार मिली. इस साल बारिश कम होने से किसान परेशान हो गए हैं. .

ठंड भी कर रही बेहाल

कम बारिश से जहां किसान परेशान हैं. वहीं अधिक ठंड ने आमजन को बेहाल कर दिया है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत लहर चल रही है. 
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान आदमपुर जालंधर में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के नारनौल में 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान ऐसा ही बना रहेगा. इसका असर सरसों, आलू, चना, धनिया जैसी फसलों पर भी देखने को मिल सकता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- यदि आप भी गन्ना की खेती करते हैं तो ड्रिप सिंचाई के लिए मिलेगा 90% अनुदान, आसान है आवेदन की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

American Worm Threatens Kharif: किसान भाई अलर्ट! खरीफ फसल को चट कर रहा अमेरिकी कीड़ा, ऐसे करें इलाज
किसान भाई अलर्ट! खरीफ फसल को चट कर रहा अमेरिकी कीड़ा, ऐसे करें इलाज
Subsidy On Coriander Cultivation: खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget