एक्सप्लोरर

​जलवायु परिवर्तन का खेतों पर पड़ रहा​ गंभीर असर, ​जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट

जलवायु परिवर्तन के कारण भूजल स्तर नीचे जा रहा है, मृदा गुणवत्ता घट रही है और कृषि को प्रभावित कर रही है. अनियमित वर्षा, बढ़ते तापमान और पानी की कमी फसलों को नुकसान पहुंचा रही है.

जलवायु परिवर्तन का असर खेतों पर भी देखने को मिल रहा है. जिन इलाकों में एक वक्त ग्राउंड वाटर 100 फ़ीट या उससे कम पर मिल जाता था आज वहीं, लोगों को कई-कई फुट की बोरिंग करवानी पड़ रही है. इसके अलावा खेती-बाड़ी पर भी इसका असर पड़ रहा है. मिट्टी की गुणवत्ता में पहले मुकाबले कमी देखी जा रही है.  

रिपोर्ट्स की मानें तो अनियमित वर्षा, बढ़ता तापमान, जल संकट और बढ़ती समुद्र सतह जैसी जलवायु परिवर्तन से संबंधित चुनौतियां भारत में कृषि उत्पादन को प्रभावित कर रही हैं. ये चुनौतियां फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं, पैदावार कम कर रही हैं, और नई बीमारियों और कीटों को जन्म दे रही हैं. इसके अलावा, पानी की कमी सिंचाई को मुश्किल बना रही है और तटीय क्षेत्रों में खारा पानी बढ़ने से खेती योग्य भूमि कम हो रही है.

क्या पड़ रहा प्रभाव?

किसानों को कम पैदावार और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. अनियमित मौसम और चरम मौसम की घटनाओं के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है, जिससे किसानों के लिए योजना बनाना मुश्किल हो रहा है.

पैदावार में गिरावट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिट्टी का क्षरण, फसल चक्र का टूटना और कीट नियंत्रण जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली कृषि चुनौतियां हैं. परंपरागत पद्धतियों का उपयोग, जैसे कि फसल चक्र और इंटरक्रॉपिंग, इन चुनौतियों का समाधान करने में मदद कर सकती हैं. जलवायु परिवर्तन से फसलों का उत्पादन कम हो जाता है और पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है. सरकार के अनुमान के अनुसार, बिना उपायों के 2050 तक चावल की उत्पादकता 20% और गेहूं की उत्पादकता 19.3% घट सकती है. मक्के की पैदावार में भी 18% की गिरावट का अनुमान है.

पेड़ लगाना जरूरी

एग्रीकल्चर एक्सपर्ट डॉ. आकांक्षा सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटाई के चलते तापमान में वृद्धि हो रही है. इसके अलावा ये खेतों को भी प्रभावित कर रहा है. पेड़ों के कटाव के चलते कई ऐसी गैसें हैं जो ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ा रही हैं. इस वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं. इन परेशानियों से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने जरूरी हैं. इससे खेत भी अच्छे रहेंगे साथ ही हीट वेव जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी.

यह भी पढ़ें- मिसाइल की तरह बढ़ रहे हैं शिमला मिर्च के दाम! इस आसान तरीके से घर में ही लगा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'

Embed widget