एक्सप्लोरर

Lychee Production: लीची पर मौसम की मार, इस वजह से किसानों को हो रहा लाखों का नुकसान

बिहार में बड़े पैमाने पर लीची पैदा की जाती है. किसान इससे मोटी कमाई करते हैं. मगर बिहार में इस साल चाईना लीची का उत्पादन प्रभावित हुआ है. किसानों को नुकसान हो रहा है.

Lychee Production In Bihar: भारत के अलग अलग राज्यों में किसान अलग अलग खेती कर बंपर कमाई करते हैं. वहीं, काफी किसान ऐसे होते हैं, जोकि खेती मेें अलग तरह का प्रयोग करके देखते हैं. फलों की खेती भी किसानों के लिए ऐसे ही प्रयोग हैं. बिहार में बड़े पैमाने पर किसान लीची की खेती करते हैं. इस खेती से किसान अच्छी कमाई भी कर लेते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि किसान लीची से कमाई ही करते हैं. उन्हें खासा नुकसान भी हो जाता है. बिहार में ये साल लीची उत्पादन के मामले में अच्छा नहीं रहा है. 

बिहार में 60 प्रतिशत तक चाईना लीची उत्पादन प्रभावित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में लीची की खेती की जाती है. हर साल किसान मोटी कमाई करते हैं. मगर इस साल किसानों को खासा नुकसान हो रहा है. राज्य में होने वाली चाईना लीची का उत्पादन बहुत अधिक प्रभावित हुआ है. स्थानीय किसानो ंका कहना है कि राज्य में भंडारण की सुविधा नहीं है. इसी कारण इनको सुरक्षित तरीके से राज्य में नहीं रखा जा पा रहा है. इस साल शाही लीची का उत्पादन तो ठीक है. मगर चाइना लीची का उत्पादन 50 से 60 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है. 

37 हजार हेक्टेयर में होती है लीची

बिहार में पूरे देश का करीब 42 प्रतिशत तक लीची उत्पादन होता है. राज्य के 26 जिलों में लीची होती है. यहां 37 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लीची उगाई जाती है. आंकड़ों में उत्पादन 3.08 लाख मीट्रिक टन है. बिहार में प्रति हेक्टेयर 8.40 मीट्रिक टन उत्पादन होत ाहै. वहीं, राज्य में पैदा की जाने वाली शाही लीची को जीआई टैग मिल चुका है. 

गर्मी बढ़ने से प्रभावित हुई लीची

बदलते मौसम का असर लीची उत्पादन पर पड़ा है. स्थानीय किसानों का कहना है कि बिहार में शाही, चाईना, अर्ली बेदाना प्रजाति की लीची होती है. इस साल किसानों को सभी प्रजातियों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद थी. मगर शाही लीची का उत्पादन तो ठीक है, लेकिन लीची का उत्पादन 50 ससे 60 प्रतिशत तक गिर गया है. लीची पर भौर नहीं देखने को मिल रहा है. इसके पीछे वजह है कि जब शाही लीची के पकने के मौसम में मौसम ठंडा रहा, जबकि चाईना लीची की पैदावार बढ़ी तो मौसम गर्म हो गया. इससे लीची का उत्पादन प्रभावित हुआ है. 

26 जिलों में होता है लीची का उत्पादन

बिहार की मिटटी और एनवायरमेंट लीची उत्पादन के लिए अनुकूल है. इसी कारण राज्य के 26 जिलों में लीची पैदा होती है. प्रमुख जिलों में मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, लखीसराय, बेगूसराय शामिल है. मौजूदा समय में करीब 45 हजार किसान इस खेती से जुड़े हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: PM Kisan Scheme: गलती से खाते में आ गए हैैं पैसे... तो फटाफट ऐसे कर दें रिफंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर पंप के लिए किसान को कितनी सब्सिडी मिलती है, यहां समझें गणित
सोलर पंप के लिए किसान को कितनी सब्सिडी मिलती है, यहां समझें गणित
यूपी के हर जिले में खुलेगा पंचगव्य स्टोर, किसानों को कैसे होगा फायदा?
यूपी के हर जिले में खुलेगा पंचगव्य स्टोर, किसानों को कैसे होगा फायदा?
क्या बारिश से भीग गया धान, जानें मंडी में अब कैसे मिलेगा सही दाम?
क्या बारिश से भीग गया धान, जानें मंडी में अब कैसे मिलेगा सही दाम?
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget