एक्सप्लोरर

Coffee Farming: नक्सली इलाके से दुनियाभर में फैलेगी 'बस्तरिया कॉफी' की महक, सरकार ने तैयार किया ये फ्यूचर प्लान

Bastariya Coffee: कॉफी का क्वालिटी प्रॉडक्शन के लिए बस्तर 70 से अधिक आदिवासी किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. इसी का नतीजा है कि साल 2021 में 20 एकड़ से लेकर आज 320 एकड़ में कॉफी उगाई जा रही है.

Coffee Cultivation in Chhattisgarh: भारत में कृषि क्षेत्र के विकास-विस्तार से कई ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में बदलाव आया है. देश के जिन इलाकों में कभी हिंसा, क्रांति और नक्सलियों का आंतक मंडराता रहता था. आज वहीं फल, फूल, सब्जी और अनाज की फसलें लहलहा रही है. छत्तीसगढ़ की नक्सली बेल्ट के नाम से बदनाम बस्तर और इसके नजदीकी इलाके भी कुछ ऐसे ही सकारात्मक बदलावों में ढल रहे हैं. आज बस्तर की कोलेंग और दरभा की पहाडियों में कॉफी की बागवानी (Coffee Cultivation) के लिए फेमस हो चुकी हैं. कॉफी का क्वालिटी उत्पादन हासिल करने के लिए 70 से अधिक आदिवासी किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. इसी का नतीजा है कि साल 2021 में 20 एकड़ से शुरू हुई कॉफी की खेती आज 320 एकड़ के दायरा कवर कर चुकी है. 

आदिवासियों को मिला फायदा
छत्तीसगढ़ राज्य में बस्तर का नक्सली इलाका आज आदिवासियों की सफलता की गाथा लिख रहा है. यहां की डिलमिली, उरूगपाल एवं मुंडागढ़ की पहाड़ियां की जलवायु में कॉफी की कई दुर्लभ किस्में (Coffee in Bastar) उगाई जा रही हैं. इन्हें अब बस्तरिया कॉफी के नाम से जाना जाता है. बस्तर की इस नक्सली बेल्ट पर स्थित इलाके में कॉफी के साथ अंतरवर्तीय खेती और करीब 5 नकदी फसलें उगा जा रही हैं. इससे छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और आदिवासियों को रोजगार मिल रहा है. इस तरह कभी धान का कटोरा नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ राज्य अब बस्तरिया कॉफी (Bastariya Coffee) के फेमस होने के रास्ते पर चल रहा है.

ऐसे तैयार होती है बस्तर की कॉफी
छत्तीसगढ़ के आदिवासी किसानों की आजीविका बढ़ाने में बस्तरिया कॉफी मील का पत्थर साबित होगी. बता दें कि यहां कॉफी की खेती के साथ-साथ उसकी प्रोसेसिंग भी की जाती है. इसके लिए सबसे पहले बागान से कॉफी की हार्वेटिंग करके बीजों को सुखाया जाता है. इसके बाद प्रोसेसिंग यूनिट में बीज को अलग करके बाद में भूल लिया जाता है. जब कॉफी पीने योग्य हो जाती है तो फिल्टर कॉफी के लिए पाउडर तैयार करते हैं. अब बस्तर की कॉफी सिर्फ एक फसल नहीं रही, बल्कि एक ब्रांड बनने की दौड़ में शामिल होने जा रही है. यहां कॉफी से तमाम उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं. कॉफी की खेती, प्रोसेसिंग और इससे जुड़े कामों में उद्यान विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी भी किसानों की मदद करते हैं. 

60 साल तक मिलेगा प्रॉडक्शन
आज बस्तर में कॉफी की खेती के अलावा आम, कटहल, सीताफल, काली मिर्च जैसी नकली फसलें भी उगाई जा रही है. यहां की जलवायु के मुताबिक कॉफी की खेती के लिए अरेबिका–सेमरेमन, चंद्रगरी, द्वार्फ, एस-8, एस-9 कॉफी रोबूस्टा- सी एक्स आर किस्मों को उगाया जा रहा है. कृषि विशेषज्ञों  के मुताबिक, जल निकासी वाली मिट्टी और छायादार इलाकों में कॉफी के पौधे खूब पनपते हैं. एक बार पौधों की रोपाई करने के बाद 4 साल के अंदर फल उत्पादन मिलने लगता है. 18 से 35 पीएच मान तापमान में अगले 35 साल तक कॉफी के पौधों से फलों का प्रॉडक्शन ले सकते हैं. इन कॉफी के बागानों की सही देखभाल और अंतरवर्तीय खेती करके किसान अतिरिक्त आय भी ले सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- अब गुरुकुल में खेती सीखेंगे किसान, इस रबी सीजन के लिए यूपी सरकार ने तैयार किया है मास्टर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget