एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: शुद्ध शहद से कमाएं लाखों रुपये, हनी प्रोसेसिंग यूनिट के लिए मिल रही 25% सब्सिडी

Subsidy for Honey Processing: कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की ओर से शहद प्रसंस्करण उद्योग पर किसानों, व्यक्तिगत निवेशकों और किसान उत्पादक संगठनों को 25% तक सब्सिडी दी जायेगी.

Honey Processing Business: भारत में किसानों की आर्थिक दशा और दिशा सुधारने में मधुमक्खियों (Honey Bee Farming) ने अहम रोल अदा किया है. चाहे वो पॉलिनेशन के जरिये फसलों की उत्पादकता बढ़ाना हो, या फिर शहद उत्पादन (Honey Production) के जरिये किसानों की आय को बढ़ाना हो, बेहद कम समय में इन मधुमक्खियों ने कई किसानों को सफलता की राह में अग्रसर किया है. देश के ज्यादातर किसान आज मधुक्रांति पोर्टल (Madhu Kranti Portal)से जुड़कर शहद का बिजनेस भी कर रहे हैं.

समृद्ध किसानों के लिये शहद की खेती के साथ-साथ उशकी प्रोसेसिंग (Honey Processing) करना आसान होता है, लेकिन फंड की कमी के कारण छोटे और सीमांत किसान इस सफलता से थोड़ा पीछे रह जाते हैं. किसानों की राह में  रोड़ा बनती इस आर्थिक समस्या से भी अब छुटकारा मिल गया है. बता दें कि बिहार सरकार अब अपने राज्य किसानों को अब कचरा शहद से साफ शुद्ध उत्पादन प्राप्त करने के लिये 25 प्रतिशत तक सब्सिडी (Subsidy on Honey Processing Unit) दे रही है. ये सब्सिडी शहद प्रसंस्करण उद्योग शुरू करने के लिये दी जा रही है, ताकि राज्य के किसान अब खेती-किसानी के साथ-साथ शहद की खेती और उसकी प्रोसेसिंग करके अच्छी आमदनी कमा सकें.

शहद प्रोसेसिंग बिजनेस के लिये सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय (Bihar Agriculture Department, Horticulture Directorate) की तरफ से शहद प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिये किसानों से लेकर व्यक्तिगत निवेशकों और किसान उत्पादक संगठनों के लिये 25% तक अनुदान (Subsidy on Honey Processing) का प्रावधान किया है.

  • बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति (BAIPP) के तहत शहद प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिये किसान और व्यक्तिगत निवेशकों को 15% पूंजीगत अनुदान दिया जायेगा.
  • इस योजना के जरिये किसान उत्पादक संगठनों (FPO/FPC) को भी 25% तक पूंजीगत अनुदान के जरिये शहद प्रसंस्करण बिजनेस लगाने में सहायता दी जायेगी.

यहां करें आवेदन
बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय द्वारा शहद प्रसंस्करण उद्योग (Honey Processing Business) के लिये सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिये ऑफिशियल पोर्टल horticulture.bihar.gov.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं.

  • इस योजना से संबंधित अधिक जानकारियों के लिये नजदीकी जिले के सहायक निदेशक, उद्यान से संपर्क करके आवेदन की प्रक्रिया जानकर फॉर्म और दस्तावेज जमा करवायें.

मधुक्रांति पोर्टल से जुड़ जायें
भारत में शहद उत्पादन के जरिये पीली क्रांति (Yellow Revolution) लाने के लिये मधुक्रांति पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके जरिये राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड(National Bee Board), कृषि मंत्रालय (Agriculture Ministry) और राष्ट्रीय शहद मिशन (National Honey Mission) के तहत मधु किसानों को शहद का ऑनलाइन बिजनेस करने की सुविधा दी जाती है. इस पोर्टल पर शहद के किसान (Honey Farmers), किसान, मधुमक्खी पालक, किसान उत्पादक संगठन, शहद कारोबारी, शहद प्रसंस्करण यूनिट, व्यक्तिगत निवेशक और शहद कंपनियों को जोड़ा गया है. मधुक्रांति पोर्टल (Madhu Kranti Portal) से जुड़कर ये सभी हितधारक ऑनलाइन ही शहद और उससे बने उत्पादों की खरीद-बिक्री (Online Honey Business) करते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Red Radish: सफेद मूली से ऊब चुके हैं तो खेतों में लगायें लाल रंग की मूली, सिर्फ 25 दिन के अंदर 135 क्विंटल पैदावार मिलेगी

Success Story: खेतों से लेकर यूट्यूब तक फैला है Indian Farmer का स्वैग, खेती का वीडियो बनाकर कमाते हैं अच्छा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gopal Ratna Award 2026: डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget