एक्सप्लोरर

ऊंचे दामों की सब्जियों की खेती से धनवान होंगे बिहार के किसान, सरकार दे रही इतनी सब्सिडी

बिहार सरकार द्वारा सब्जी की खेती करने वाले किसानों को 75% तक की सब्सिडी दी जाएगी. किसान भाई यहां बताए गए तरीके के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बिहार सरकार किसानों को महंगी सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. ऐसी सब्जियों की खेती से किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बिहार सरकार 'सब्जी विकास योजना' की शुरुआत कर रही है. जिसके तहत कुछ चुनिंदा किस्म की सब्जियों की खेती करने पर राज्य सरकार 75 फीसदी तक की सब्सिडी किसानों को देगी. इसके अलावा सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम के तहत कुछ सब्जियों के बीज भी किसानों दिए जा रहे हैं.

इन सब्जियों पर दिया जा रहा जोर

सब्जी विकास योजना के तहत हाइब्रिड सब्जी बिचड़े ब्रोकली (रबी), कैप्सीकम (रबी), टमाटर (रबी), फुलगोभी (रबी), बंधागोभी (रबी), बैंगन(गरमा), तरबूज (गरमा) और खरबूज (गरमा) की खेती पर किसानों को छूट मिलेगी. इसके अतिरिक्त सब्जी बीज वितरण (हाइब्रिड) कद्दू (गरमा), नेनुआ (गरमा), करेला (गरमा), भिन्डी (गरमा) और मिर्च (गरमा) और प्याज बीज वितरण (रबी) का इकाई लागत पर 75 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बादाम की खेती करने से मालामाल होंगे किसान, जानें किन बातों का रखना होगा खास ध्यान

यहां से ले सकते हैं बीज

इस योजना के तहत किसानों सब्जी में किसी एक उप अवयव में ही निर्धारित सीमा के तहत लाभ मिलेगा. सब्जी का बिचड़ा प्रत्येक किसान को न्यूनतम 1000 और अधिकतम 10,000 तक सब्सिडी मिलेगी. सब्जी का बीज वाले किसानों को न्यूनतम 0.25 एकड़ व अधिकतम 2.5 एकड़ तक का बीज अनुदान पर दिया जायेगा. सब्जी का बिचड़ा की उपलब्धता सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस (सब्जी), चंड़ी नालन्दा से और सब्जी का बीज की उपलब्धता, बिहार राज्य बीज निगम, पटना के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा.

इन प्रपत्रों के बिना नहीं मिलेगा लाभ

बीज विकास योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अपने खेत का स्वामित्व प्रमाण-पत्र, 2 वर्ष पहले से अपडेटेड राजस्व रसीद, ऑनलाइन अपडेटेड रसीद, वंशावली, एकरारनामा के आधार पर विधि मान्य भू-स्वामित्व का प्रमाण-पत्र में से कोई एक देना अनिवार्य होगा. अगर आवेदक का नाम भूमि-स्वामित्व व राजस्व रसीद में स्पष्ट नहीं है तो भूमि-स्वामित्व व राजस्व रसीद के साथ वंशावली की आवश्यकता होगी. गैर-रैयत किसान एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. एकरारानामा का प्रारूप दिये गये लिंक पर उपलब्ध है, जिसे आसानी से किसान डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- किसानों को सोलर पंप लगवाने पर राजस्थान सरकार दे रही 60 फीसदी की छूट

'सब्जी विकास योजना' का लाभ लेने के लिए किसान को सबसे पहले कृषि विभाग की वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा. यहां सब्जी विकास योजना के विकल्प पर क्लिक करने के बाद योजना से जुड़ी सभी जरूरी बातों को पढ़ें और फिर अपना डीटीबी नंबर दर्ज करें. ऑनलाइन आवेदन में मांगी गईं जानकारी के भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें. इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- एक कॉल पर घर पर ही होगा पशुओं का इलाज, चलाई जाएंगी इतनी वेटरनरी वैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kesar Mango: भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा केसर आम, एक एकड़ में कितना मुनाफा कमा सकते हैं किसान?
भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा केसर आम, एक एकड़ में कितना मुनाफा कमा सकते हैं किसान?
Benefits Of Integrated Farming: खेती, पशुपालन और मुर्गी पालन एक साथ! जानिए क्या है मिक्स्ड फार्मिंग का सबसे सफल मॉडल?
खेती, पशुपालन और मुर्गी पालन एक साथ! जानिए क्या है मिक्स्ड फार्मिंग का सबसे सफल मॉडल?
Green Chilli Farming: बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget