एक्सप्लोरर

Stubble Burning: पंजाब में इन 6 जिलों में ही जल रही 70 प्रतिशत पराली, अब सरकार ने उठाए ये कदम

पंजाब, हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं सामने आने लगी हैं. खराब हाल पंजाब के भी हैं. यहां केवल 6 जिलों में पराली जलाए जाने के आंकड़े परेशान करने वाले हैं.

Stubble Management: हरियाणा, पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. किसानों ने खरीफ की फसल के जो अवशेष छोड़े हैं, उसे अब जलाना शुरू कर दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अधिक पराली जलाई गई तो आने वाले दिनों में धुंध का अंधेरा फिर से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश को अपनी चपेट में ले सकता है. उधर, पंजाब में लगातार पराली जलाने की मॉनिटरिंग की जा रही है. इनमें कुछ जिलों ने ही पराली जलाने के आंकड़े काफी अधिक आए हैं. इसको लेकर सरकार और पराली गुणवत्ता प्रबंधन आयोग चिंतित है.

6 जिलों में ही जली 70 प्रतिशत पराली

पराली गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQAM) पराली जलाने की घटनाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. आलम यह है कि मौजूदा धान कटाई के मौसम के दौरान खेतों में पराली जलाने की लगभग 70 प्रतिशत घटनाएं केवल अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, पटियाला और तरनतारन जैसे 6 जिलों से ही सामने आई हैं. पंजाब में कुल 7,036 जगहों पर पराली जलाई गई. इनमें से इन 6 जिलों में 4,899 जगह पराली जलाई गईं. कुल 7,036 मामलों में से 4,315 पराली पिछले 6 दिनों में ही जला दी गई है. 

39 प्रतिशत ही बोया क्षेत्र कटा 

सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग डेटा के आंकड़े के अनुसार, इस साल 24 अक्टूबर तक पंजाब में केवल 39 प्रतिशत बोया गया क्षेत्र ही काटा गया है. जैसे-जैसे फसल कटेगी, वैसे-वैसे पराली जलाने की घटना बढ़ने की संभावना है. आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर, 2022 से 26 अक्टूबर, 2022 तक पंजाब में धान की पराली जलाने के 7,036 केस रिपोर्ट हुए हैं. पिछले साल यह इस पीरियड में 6,463 थे. 

पराली निस्तारण को दी मशीनें

पंजाब में किसानों को पराली निस्तारण के लिए सब्सिडी पर एक लाख से अधिक मशीनें दी जा चुकी हैं. राज्य सरकार पराली पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. राज्य सरकार पराली प्रबंधन उपायों का सहयोग करने के लिए बायो-डीकंपोजर एप्लिकेशन का विस्तार कर रही है. अफसरों को पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. जो किसान खेतों में पराली जलाता मिलेगा, उस पर जुर्माना लगेगा, साथ ही सजा तक का प्रावधान है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

Wheat Farming: IIT के एक्सपर्ट्स ने ईजाद की गेहूं की खास किस्म, 35 दिन तक ना करें सिंचाई तो भी मिलेगी जबरदस्त पैदावार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget