एक्सप्लोरर

Pesticides Ban In UP: बासमती चावल में मिली कीटनाशक की ज्यादा मात्रा! यूपी में 10 पेस्टीसाइड्स बैन, सरकार ने विकल्प भी बताया

स्टेट के 30 जिलों में 10 कीटनाशक बैन कर दिए गए हैं. हालांकि एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में इन 10 पेस्टिसाइड्स का विकल्प भी सुझाया है.

Pesticides For Crop: उत्तर प्रदेश सरकार ने विदेशों में भेजे जा रहे बासमती चावल में कीटनाशकों की ज्यादा मात्रा मिलने पर बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने 30 जिलों में 10 कीटनाशकों को बैन कर दिया है. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में इन 10 पेस्टिसाइड्स का विकल्प भी सुझाया है. किसान इन विकल्पों का इस्तेमाल कर फसलों को बीमारियों से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हीं के बारे में. 

इस वजह से लगा बैन

Agricultural & Processed Food Products Export Development Authority (APEDA) ने जानकारी दी कि कीटनाशकों की ज्यादा मात्रा मिलने से यूरोपीय संघ, अमेरिका और खाड़ी देशों में बासमती चावल के एक्सपोर्ट में दिक्कतें आ रही हैं. वर्ष 2020-2021 की तुलना में वर्ष 2021-2022 में बासमती के निर्यात में 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. इन देशों द्वारा चावल में अधिकतम अवशेष मात्रा का स्तर (MRL) 0.01 पीपीएम निर्धारित कर दिया गया है. भारत (India) से जाने वाले बासमती चावल में यह अधिक मिला. 

दो माह के लिए पेस्टिसाइड्स बैन

रिपोर्ट के आधार पर यूपी सरकार ने 30 जनपदों में 30 सितंबर से दो माह के लिए 10 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाया है। 

इन 30 जिलों में लगा प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश में मेरठ, अलीगढ़, औरेया, बरेली, बदांयू, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, कासगंंज, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा, बिजनौर, सहारानपुर, मुजफ्फरगर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हाथरस, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, हापुड़, मुरादाबाद,संभल, शामली और कन्नौज में प्रतिबंध लगाया गया है.

इन 10 Pesticides पर लगाया प्रतिबंध

ट्राइसाइक्लाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरपाइरीफॉस, मेथमिडोफॉस, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्साम, प्रोफेनोफॉस, आइसोप्रोथियोलेन, कार्बेन्डाजिम

विकल्प के रूप में इन कीटनाशकों का करें प्रयोग

ट्राइसाइक्लाजोल के स्थान पर टेबुकोनाजोल, डाइफेनोकोनाजोल, हेक्साकोनाजोल. बुप्रोफेजिन के स्थान पर इमिडाक्लोप्रिड, बाइफेन्थ्रिन, फिप्रोनिल. एसीफेट के बजाय इमिडाक्लोप्रिड, एसिटामिप्रिड, फिप्रोनिल. क्लोरपाइरीफॉस के स्थान पर बाइफेन्थ्रिन, क्लोरोथायोनिल, कारटाप हाइड्रोक्लोराइड.

मेथमिडोफॉस के विकल्प में कारटाप हाइड्रोक्लोराइड, क्लोरैन्ट्रानिलिप्रोल, लैम्डासाइहैलोथ्रिन. प्रोपिकोनाजोल के विकल्प में टेबुकोनाजोल, डाइफेनोकोनाजोल, हेक्साकोनाजोल. थायोमेथाक्साम के बजाय इमिडाक्लोप्रिड, क्लोरैन्ट्रानिलिप्रोल, लैम्डासाइहैलोथ्रिन.  

प्रोफेनोफॉस के विकल्प में टेबुकोनाजोल, डाइफेनोकोनाजोल, हेक्साकोनाजोल. आइसोप्रोथियोलेन के विकल्प में कापर आक्सीक्लोराइड, एजाक्साट्राबिन, डाइफेनोकोनाजोल. कार्बेन्डाजिम के विकल्प में टेबुकोनाजोल, डाइफेनोकोनाजोल, हेक्साकोनाजोल का प्रयोग किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें :

PM Kisan: क्यों टाइम निकलने के बाद भी नहीं आई PM किसान योजना की 12वीं किस्त? ये है बड़ा कारण

Coconut With More Water: नारियल पानी वाला है या मलाई वाला, ऐसा चलता है पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget