हिंदी न्यूज़World Newsप्रतिबंध हटने पर दशकों बाद ईरान ने खरीदे 100 यात्री विमान, पहली खेप में पहुंची एयरबस A321
प्रतिबंध हटने पर दशकों बाद ईरान ने खरीदे 100 यात्री विमान, पहली खेप में पहुंची एयरबस A321
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 13 Jan 2017 12:54 PM (IST)
1/5
इसके पहले 1979 में जब अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तल्खी आई थी तब से लेकर अबतक ईरान प्रतिबंधों की वजह से पश्चिमी देशों से कोई नागरिक विमान नहीं खरीद पाया था.
2/5
साल 2015 में विश्व शक्तियों ने ईरान के ऊपर से प्रतिबंध हटा लिए थे. इसके एवज में ईरान अपने न्यूक्लियर प्लांट तक उनकी पहुंच मुहैया कराने को तैयार हुआ था. दरअसल पश्चिमी देशों ने ये प्रतिबंध देश के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर लगाया था जिसे लेकर उन्हें अंदेशा था कि ईरान इस प्रोग्राम के सहारे परमाणु बम बना सकता है.
3/5
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन तकनीक समपन्न ईरान ने दशकों से कोई यात्री विमान की खरीददारी नहीं की थी. इसकी वजह देश पर पश्चिमी ताकतों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध थे.
4/5
ओबामा के कार्यकाल में लिए गए जिन फैसलों को मील का पत्थर माना जाता है उनमें ईरान के साथ हुआ शांति समझौता भी शामिल है.
5/5
अब जाकर पहली बार ईरान ने अमेरिकी नागरिक विमानों की बड़ी खेप की खरीद की है जिसका नमूना आप इस तस्वीर में देख सकते हैं. ईरान के कुल 100 एयरबस खरीदे हैं. इस तस्वीर में आप एक ईरानी पायलट को ईरान के मेहराबाद में प्लेन की लैंडिंग के बाद प्लने की तस्वीरें लेते देख सकते हैं.