एक्सप्लोरर
ट्रंप ने स्वीकार की एडल्ट स्टार स्टॉर्मी को पैसे दिए जाने की बात
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 04 May 2018 12:21 PM (IST)
1/5

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने अपने वकील माइकल कोहन को 130,000 डॉलर (86,79,450 रुपए) दिए हैं. आपको बता दें कि कोहन ने एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए ये पैसे अपने पास से दिए थे.
2/5

बताते चलें कि नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के बावजूद स्टॉर्मी ने ट्रंप के साथ अफेयर की बात सार्वजनिक कर दी है. स्टॉर्मी ने ट्रंप को ये पैसे लौटाने की भी बात कही है. एक और बड़ी बात ये है कि स्टॉर्मी को पैसे दिए जाने की बात ट्रंप द्वारा स्वीकारे जाने के बाद दोनों के बीच अफेयर की बात को बल मिलता है और ऐसा लगता है कि स्टॉर्मी जो कह रही हैं वो सच है.
3/5

आपको बता दें कि अमेरिका की मशहूर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है. ट्रंप का ये ट्वीट उनके पहले वाले उस रुख से बिल्कुल अलग है, जिसमें ट्रंप ने स्टॉर्मी को किसी भी तरह के पैसे दिए जाने से इनकार किया था.
4/5

ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा, "कोहन को पैसे दिए गए थे. यह दो पक्षों के बीच का कांट्रैक्ट था, जिसे नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) कहा जाता है." ट्रंप का एडल्ट स्टार स्टॉर्मी से अफेयर था. इसी के बारे में बात नहीं करने के लिए स्टॉर्मी को ट्रंप के निजी वकील ने 'हश कॉन्ट्रैक्ट' के तहत ये रकम दी थी.
5/5

ट्रंप ने कहा, "ये समझौते सेलेब्रिटीज और अमीर लोगों के बीच बहुत ही आम बात है." ट्रंप ने सिलसिलेवार तीन ट्वीट कर यह बात रखी. उन्होंने कहा कि पैसे डेनियल्स के उन झूठे आरोपों को लेकर मुंह बंद रखने के लिए दिए गए थे जो वो ट्रंप पर लगा रही थीं.
Published at : 04 May 2018 12:13 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
विश्व
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
क्रिकेट
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख























