एक्सप्लोरर

Fact Check: 'लव-जिहाद' के नाम पर वायरल हो रहे वीडियो का क्या है सच, फैक्ट चेक में आया सामने

Gurugram Murder Video: विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स को खंगालने पर पता चला कि 19 साल की एक युवती को उसके पुराने मंगेतर ने चाकू घोंपकर मार दिया. यह घटना गुरुग्राम के पालम विहार के मुल्लहेड़ा गांव की है.  

Gurugram Murder News: खून से लथपथ सड़क पर पड़ी एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लव जिहाद का मामला है, जिसमें प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जान से मार दिया. वीडियो को लेकर यह भी दावा किया गया कि इसमें नजर आ रही युवती हिंदू है और युवक मुसलमान है.

वीडियो में एक युवक महिला को इतनी बुरी तरह से पीटता दिख रहा है कि उसकी मौत हो जाती है और पूरी सड़क पर खून ही खून फैल जाता है. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि यह घटना हरियाणा के गुरुग्राम के मुल्लहेड़ा गांव की है, जहां एक हिंदू महिला को उसके मुस्लिम प्रेमी ने पीट-पीट कर मार ड़ाला. वायरल वीडियो में युवक का नाम अब्दुल बताया गया है.

क्या है वीडियो के पीछे की असली कहानी
वीडियो के पीछे का सच जानने के मकसद से किए गए फैक्ट चैक में पता चला कि वीडियो में किया गया दावा बिल्कुल गलत है. 10 जुलाई की विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स को खंगालने पर पता चला कि युवक और युवती दोनों हिंदू हैं. 19 साल की एक युवती को उसके पुराने मंगेतर ने चाकू घोंपकर मार दिया. इसमें यह भी पता चला कि घटना गुरुग्राम के पालम विहार के मुल्लहेड़ा गांव की है.  

पुलिस का भी बयान
रिपोर्ट में पुलिस के बयान का हवाला देते हुए कहा गया कि 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे राजकुमार ने युवती के पेट में चाकू घोंप दिया था और उसकी वहीं पर मौत हो गई. गुरुग्राम पुलिस के एक ट्वीट में एसीपी वरुण दहिया ने यह भी बताया कि युवक और युवती उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं और पहले उनकी सगाई हुई थी. उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार ने सगाई तोड़ दी थी और शायद इसी बात का बदला लेने के लिए ही राजकुमार ने यह कदम उठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई

'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका

परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z

गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें

Embed widget