एक्सप्लोरर

Fact Check: 'सोनम गुप्ता बेवफा..', जैसे मैसेज लिखे तो नहीं चलेगा नोट? ऐसे दावों का सच RBI से जानिए

RBI notifications On Currency Notes: सोशल मीडिया पर एक बार फिर से यही दावा किया जा रहा है कि अगर नोट पर कुछ लिखा तो वो मान्य नहीं रहेगा. यह दावा गलत है, इससे उसके चलन पर असर नहीं पड़ेगा.

Indian Currency Notes: सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक बार फिर से यह दावा किया जा रहा है कि अगर नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा..' जैसे मैसेज लिखे तो वो नोट अमान्य हो जाएगा. यानी उस नोट (Currency Notes) की वैधता खत्म हो जाएगी और वो नोट रद्दी के भाव जाएगा. दावा किया जा रहा है कि ''RBI की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, नए नोट पर कुछ भी लिखने से वो अवैध हो जाएगा. इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड करें ताकि भारत की जनता को इस बारे में पता चले''. ये मैसेज कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब दिखाई दे रहा है. आइए जानते हैं इस दावे की सच्चाई, नोटों के चलन पर सरकार का क्या कहना है..

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने स्पष्ठ कहा है कि लिखे हुए बैंक नोट अमान्य नहीं हैं और वो कानूनी मुद्रा बने रहेंगे. क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वो मुद्रा पर कुछ न लिखें, क्योंकि इससे वो खराब दिखते हैं और कम समय तक चलते हैं.

'कुछ लिख देने भर से नोट अमान्य नहीं होगा'

केंद्र सरकार ने इस तरह की बातों को खारिज कर दिया है कि यदि नोट पर ​कोई मैसेज लिखा तो हो वो चलेगी नहीं. रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से कहा गया है कि नए नोट पर कुछ भी लिखने से वो अवैध नहीं हो जाएगा, बल्कि वो भी मान्य रहेगा. नोट पर कुछ लिख देने भर से उसकी वैधता पर असर नहीं पड़ता है.

क्या है आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी?

बता दें कि रिजर्व बैंक ने वर्ष 1999 में क्लीन नोट पॉलिसी लागू की थी. इस पॉलिसी में लोगों से नोटों पर कुछ न लिखने की अपील की गई थी. साथ ही बैंकों को कटे-फटे नोटों को बदलने के लिए आसान व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए गए थे. बैंकों को कहा गया था कि वे जनता को साफ-सुथरे नोट ही जारी करें. रिजर्व बैंक यह सुनिश्चित करती है कि लोगों को नोटों के चलन में कोई दिक्कत न आए. 

भारतीय नोटों के बारे में यहां पढ़िए आरबीआई की अधिसूचना.

यह भी पढ़ें: क्या इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दिया 6 हजार रुपए का फ्यूल सब्सिडी उपहार जीतने का मौका? जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget