एक्सप्लोरर

Fact Check: अगर आप SSC से निकलने वाली नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो हो जाएं सतर्क, बचें फर्जी ट्विटर अकाउंट से

Fact Check: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के पदों को भरने के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है. आयोग के नाम से एक अकाउंट ट्विटर पर है. उसकी सच्चाई जानकर आप दंग रह जाएंगे.

Fact Check SSC Twitter Handle: जो भी नौकरी की तलाश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे SSC से जरूर  परिचित होंगे. जी हां, हम स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी कर्मचारी चयन आयोग की बात कर रहे हैं. यही वो आयोग है, जो केंद्र सरकार के अधीन अलग-अलग विभागों में नौकरियों के लिए परीक्षा का आयोजन करवाता है. ये पद ग्रुप B और ग्रुप C से जुड़े होते हैं.

जो भी छात्र इस तरह की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे सतर्क हो जाएं क्योंकि SSC का एक अकाउंट सोशल मीडिया ट्विटर पर होने का दावा किया जा रहा है.

SSC के ट्विटर अकाउंट से जुड़ा दावा

ट्विटर पर एक अकाउंट है जिसरे यूजर नेम पर Staff Selection Commission oF India लिखा हुआ है. इस अकाउंट के प्रोफाइल पिक्चर में SSC का लोगो ही लगा हुआ है. आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि अप्रैल 2020 में बने इस ट्विटर प्रोफाइल के 34 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर @ssc_official__ नाम का यह अकाउंट एसएससी का ऑफिशियल अकाउंट होने का दावा करता है और उसी तरह के ट्वीट करता रहता है.

असली में SSC का ट्विटर अकाउंट नहीं है

ये ट्विटर अकाउंट और उसके ट्वीट हर जगह वायरल हो रहे थे. ऐसे में सरकार ने इस अकाउंट की सच्चाई के बारे में लोगों को पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है. सरकार की ओर कहा गया है कि ये अकाउंट फर्जी है. सरकार ने ये कहा है कि SSC का कोई ट्विटर अकाउंट है ही नहीं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोई किसी भी ऑफिशियल जानकारी हासिल करने के लिए लोग सिर्फ SSC के वेबसाइट  http://ssc.nic.in पर ही जाएं. 

छात्रों को सावधान रहने की जरूरत

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्रों को हमेशा ही सतर्क रहना चाहिए और इस तरह के फर्जी ट्विटर अकाउंट पर भरोसा नहीं करना चाहिए. दरअसल इस तरह के अकाउंट पर नौकरी के लिए फर्जी आवेदन डालकर फर्जी लिंक के जरिए आपसे पैसा भी ऐंठा जा सकता है. इसलिए हमेशा ही कोई भी जानकारी सरकारी वेबसाइट से ही लें और प्रामाणिक होने पर ही किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करें. जो भी विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं, वह इस तरह के अकाउंट्स की अच्छी तरह छानबीन कर लें. सरकार भी पीआईबी के माध्यम से फेक और रीयल का अंतर बताती है. हमारी भी कोशिश यही है कि सीधे-सादे स्टूडेंट्स इन फेक हैंडल्स के चक्कर में पड़कर अपना नुकसान न कर लें. इस तरह के किसी भी हैंडल की आधिकारिक सोर्सेज से जांच कर लें और इनके प्रचार-प्रसार में सहभागी न बनें.

ये भी पढ़ें:

Fact Check: आज रात नौ बजे से बिजली कट जाएगी, कहीं आपको भी तो नहीं मिली ऐसी कोई चिट्ठी, जानें इसका सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget