एक्सप्लोरर

Fact Check: 'कौन काटेगा मेरा टिकट', बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद वायरल हो रहा बृजभूषण का बयान, जानें इसका पूरा सच

बीजेपी ने 2 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इसमें उत्तर प्रदेश की 51 सीटों का भी नाम है.

लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि टिकट कटने पर बृजभूषण भड़क गए और कह रहे हैं कि कौन मेरा टिकट काटेगा. 2 मार्च को बीजेपी ने 16 राज्यों की 195 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, जिसमें उत्तर प्रदेश की सीटों के भी नाम शामिल हैं. इसके बाद से बृजभूषण का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, 'कौन मेरा टिकट काट रहा है? उसका नाम बताओ. दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा...!!!' बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में यूपी की 51 सीटों का नाम भी शामिल है. बृजभूषण का यह वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बृजभूषण शरण सिंह कह रहे हैं कि कौन काटेगा उनका टिकट. इस वीडियो को और भी लोग अलग-अलग दावों के साथ शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पहली लिस्ट में नाम गायब है यह कैसा दबदबा है. 

वीडियो का सच पता लगाने के लिए हमने पड़ताल की. सबसे पहले हमने बीजेपी की पहली लिस्ट चेक की. लिस्ट चेक करने पर पता चला कि पार्टी ने कैरसगंज सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. कैसरगंज बृजभूषण की परंपरागत सीट है और वह इससे चुनाव लड़ते आ रहे हैं. वह कैसरगंज से तीन बार के सांसद हैं. यहां से संकेत मिला कि पार्टी ने अभी बृजभूषण के टिकट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है और न सीट पर किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है.

ये वीडियो अभी का है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब को रिवर्स सर्च किया तो पिछले साल सितंबर का एक वीडियो मिला, जिसमें बृजभूषण यही बयान देते दिख रहे हैं. इससे पता चलता है कि यह वीडियो पांच महीने पुराना है और बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया.

सर्च करने पर कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं. 24 सितंबर, 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में इसका जिक्र है. इसमें बताया गया कि पत्रकार ने बृजभूषण से टिकट कटने को लेकर सवाल किया तो बृजभूषण ने जवाब में कहा, 'कौन कटवा रहा है मेरा टिकट, नाम बताइए.' उन्होंने पत्रकार से उल्टा सवाल किया और पूछा कि आप टिकट कटवा रहे हैं. यह घटना बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम की है. जहां वह क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें:-
Fact Check: अतीक अहमद की कब्र पर फूल चढ़ाते अखिलेश यादव और डिंपल की तस्‍वीर है फेक? जानें पूरा सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget