एक्सप्लोरर

UPSC में इस बार सेलेक्ट हुए सबसे ज्यादा मुस्लिम? जानिए क्या है इस वायरल दावे का सच्चाई

साल 2023 में सर्वाधिक मुस्लिम सक्सेस का दावा है. ये एक हजार सोलह पदों में 51 है यानी कुल पद का पांच प्रतिशत. 2022 में नौ सौ तैंतीस पद थे सफल मुस्लिम कैंडीडेट थे 29 यानी तीन प्रतिशत.

अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा का बुधवार (17 अप्रैल) को फाइनल रिजल्ट आया. 350 डीएम और एसपी चुने गए. इसके अलावा, पूरे देश में नौकरी करने वाले 666 दूसरे अधिकारी सफल हुए. UPSC EXAM को देश के सबसे बड़े सपने का सबसे कठिन टेस्ट कहा जाता है. इस लिस्ट से देश के हजारों घर खुश हैं. करोड़ों लोगों को लग रहा है कि उनके घर में भी ये खुशी आ सकती है. सब सफल प्रत्याशियों की बातें सुन रहे हैं. पता नहीं किसे सक्सेस का गोल्डन मंत्र मिल जाए, लेकिन इसी खुशी के बीच में सोशल मीडिया में कुछ मैसेज बहुत वायरल हैं. 

मैसेज व्हाट्सअप के जरिए लोगों के पास पहुंच रहा है. इसमें लिखा है,  'UPSC में इस साल 50 मुस्लिम चयनित हुए. UPSC के इतिहास में अबतक किसी भी बैच में  इतनी संख्या में मुस्लिम अभ्यार्थियों का चयन नहीं हुआ था. क्या बीजेपी अब विरोधियों को जवाब देगी ? जो कहते हैं कि मोदी सरकार में मुसलमान खतरे में हैं.'

इसके बाद मैसेज के साथ एक लिस्ट सामने आती है, जिसमें लिखा है, 'ये हैं 50 मुस्लिम कैंडिडेट्स.' इसके बाद 50 नामों की लिस्ट है, जिसमें संख्या, नाम और ब्रैकेट में ऑल इंडिया रैंक लिखी हुई है. लिस्ट में पहला नाम नौशीन ऑल इंडिया रैंक 9 और फिर 50वां नाम अजमल हुसैन ऑल इंडिया रैंक एक हजार तेरह लिखी हुई है. इसके बीच में बाकी सब नाम हैं. हमने पिछले कुछ सालों के रिजल्ट निकलवाए, इसमें मुस्लिम कैंडीडेट की जांच करवाई तो जो आंकड़े सामने आया वो चौंकाने वाला था.

साल 2023 में सर्वाधिक मुस्लिम सक्सेस का दावा है. ये एक हजार सोलह पदों में 51 है यानी कुल पद का पांच प्रतिशत. 2022 में नौ सौ तैंतीस पद थे सफल मुस्लिम कैंडीडेट थे 29 यानी तीन प्रतिशत. 2021 में छह सौ पच्चासी सीट थी. सफल मुस्लिम कैंडीडेट 25 थे मतलब 3.6 प्रतिशत. साल 2020 में सात सौ इकसठ पद थे सफल मुस्लिम प्रत्याशी 31 मतलब चार प्रतिशत. 2019 में  829 पद थे. सफल मुस्लिम प्रत्याशी 44. मतलब कुल का 5.3 फीसदी.

2018 में कुल पद 769. सफल मुस्लिम कैंडीडेट 28. कुल का 3.7 प्रतिशत. 2017 मे कुल पद 980. सफल मुस्लिम कैंडीडेट 50. मतलब कुल का 5.1 फीसदी. 2016 में पद 1,099. सफल मुस्लिम केंडिडेट 52. कुल का 4.7 फीसदी. अब अगर आप 2 वर्ष पर ध्यान दें तो 2023 में 1,016 सफल प्रत्याशियों में सफल मुस्लिम 50 मतलब 5फीसदी. 2017 में 980 में 50 यानी 5.1 प्रतिशत. फिर 2019 में 829 में 44 यानी 5.3 फीसदी. कहने का मतलब है कि मुस्लिम कैंडीडेट्स की रिकॉर्ड तोड़ सक्सेस के दावे में  2017 और 2019 के नतीजे 2023 से बेहतर कहे जा सकते हैं. मतलब मौजूद आंकड़ों के सामने रिकॉर्ड 2019 के नाम है न कि 2023 के नाम है.

यह भी पढ़ें:-
EVM-VVPAT Hearing: 'आशंकाओं को लेकर उठ रहा EVM पर सवाल, संभव नहीं मशीन से छेड़छाड़', सुप्रीम कोर्ट में बोला EC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget