एक्सप्लोरर
हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, दिल्ली के निचले इलाकों में बढ़ा खतरा
हरियाणा में यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 87 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो अगले 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा. यमुनानगर के पहाड़ी इलाके में अधिक बरसात होने के कारण केचमेंट एरिया से पानी यमुना नदी में पहुंचा और यमुना नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया. यह पानी अगले 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा. इससे दिल्ली के निचले इलाकों में नुकसान हो सकता है .. भारी बारिश के कारण प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है.
और देखें


























