एक्सप्लोरर
क्यों दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं UP पुलिस की गाड़ियां?| Uttar Maange Pradesh | ABP Ganga
उत्तर मांगे प्रदेश में आज बात हुई यूपी पुलिस की उन उलटती पलटती गाड़ियों की, जो खाकी को सवालों को घेरे में खड़ा करती रहती है. विकास दुबे के एनकाउंटर से ठीक पहले जो गाड़ी पलटी थी, उसे पूरे देश ने देखा था. आज एक बार फिर से यूपी पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है, जिसमें एक गैंगस्टर की मौत हो गई. सवाल ये है कि क्या यूपी पुलिस की गाड़ियां अपराधियों से भी ज्यादा बेकाबू हैं, जो जहां तहां हादसे का शिकार हो जाती हैं. सवाल ये है कि गाड़ियों के इसी उलटू पलटू सिस्टम के साथ क्राइम कंट्रोल किया जाएगा.
और देखें






























