एक्सप्लोरर
भ्रष्ट सिस्टम से हारा युवक
कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.. यहां भ्रष्ट सिस्टम से हारकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली.. लेकिन आत्महत्या से पहले युवक ने उसका वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखा.. जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है.. बिठूर थानाक्षेत्र के नशेनिया गांव की ये घटना है.. असल में युवक की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.. जिसमें डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा था.. इसी को लेकर युवक न्याय के लिए लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के पास दौड़ रहा था.. ताकि लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सके.. लेकिन न्याय ना मिलने से युवक वीरेंद्र हार गया और फांसी लगा ली..
और देखें




























