एक्सप्लोरर
आखिर किस वजह से Twitter, Facbook, Instagram छोड़ना चाहते हैं PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट ने हर जगह हड़कंप मचा दिया। पीएम ने सोमवार रात 8 बजकर 56 मिनट पर ट्वीट किया कि वो सोशल मीडिया से संन्यास लेने वाले हैं। मोदी ने इस बारे में कहा कि वो जल्द ही लोगों को सूचित करेंगे कि वो फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर छोड़ने वाले हैं। आपको बता दें कि इस वक्त ट्विटर पर उनके 5 करोड़ 33 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर पीएम मोदी के 4.40 करोड़ फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा यू ट्यूब पर उनके 45 लाख फॉलोअर्स हैं। पीएम के ऐसे ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें सोशल मीडिया नहीं छोड़ने की नसीहत दी, उन्होंने लिखा कि पीएम नफरत छोड़ें, सोशल मीडिया नहीं।
और देखें






























