एक्सप्लोरर
Weekend Lockdown : लॉकडाउन में जरा संभलकर , वीकेंड लॉकडाउन में इस बार जारी है सख्ती
आज शनिवार है.. लिहाजा पूरे प्रदेश में कल रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए फिर से वीकेंड लॉकडाउन शुरू हो चुका है.. लेकिन इसबार का लॉकडाउन थोड़ा अलग है.. मतलब इसबार के लॉकडाउन में जगह जगह सख्ती बरती जा रही है.. बिना वजह घरों से निकलने वाले लोगों का चालान किया जा रहा है.. और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है.. असल में यूपी में बेकाबू होते कोरोना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी.. जिसके बाद सरकार ने कड़े निर्देश देते हुए लॉकडाउन का इसबार सख्ती से पालन कराने को कहा है..
और देखें




























