एक्सप्लोरर
प्रेमी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
संगम नगरी प्रयागराज में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की गांव वालों द्वारा खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिटाई करने वालों ने युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। युवक की पिटाई रोंगटे खड़े कर देने वाली है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गांव वालों के कब्ज़े से छुड़ाया। युवक बुरी तरह से ज़ख़्मी है और एक सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
और देखें



























