एक्सप्लोरर
Uttarakhand: साल में 150 दिन मिलेगा MGNREGA का काम ! | Trivendra Singh Rawat | ABP Ganga
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आजीविका एप लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही मनरेगा के कार्यदिवसों की अवधि बढ़ाई जायेगी. मनरेगा के कार्यदिवस 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किये जाएंगे. जिसके लिए धनराशि की व्यवस्था राज्य फंड से की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के तहत कुछ जनपदों में अच्छा कार्य हुआ है. कार्य प्रकृति में सुधार के लिए सभी जिले एक-दूसरे से अपने अनुभवों को साझा करें जिलाधिकारियों द्वारा मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की 15 दिनों में जिला स्तर पर समीक्षा की जाए.
और देखें



























