एक्सप्लोरर
यूपी में आज से संभलकर चलना, करोगे मनमानी तो कटेगा लंबा चालान
यूपी में आज से यातायात महीने की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में आज से सभी यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना होगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है. यातायात के कड़े नियमों को लेकर नोटिस भी जारी हो चुका है, जिसके तहत अब सभी बाइक सवारों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा. इस नोटिस में बाइक सवार के हेलमेट पहनने के साथ-साथ इस बात को भी प्राथमिकता दी गई है कि यदि बाइक पर दो व्यक्ति सवारी कर रहे हैं, तो दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा और इस नियम को 1 नवंबर 2019 यानि आज से कड़ाई से लागू किया जाएगा. यदि किसी भी बाइक पर पीछे बैठी सवारी हेलमेट नहीं पहनती है, तो उस पर कड़ाई से जुर्माना भी लगाया जाएगा. प्रशासन के जारी नोटिस में ये भी बताया गया है कि जुर्माने के तौर पर चालक का लाइसेंस तक निलंबित किया जा सकता है. इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से तय की गई जुर्माने की राशियों से भी जुर्माना वसूला जा सकता है।
और देखें






























