एक्सप्लोरर
UP MLC Election: खारिज हो सकता है निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा, आज होगी स्क्रूटनी | ABP Ganga
MLC चुनाव को लेकर सोमवार को 12 सीटों के लिए 13 नामांकन दाखिल हुए और अब आज स्कूटनी होगी और 21 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था. आखिरी दिन बीजेपी के 10 और 1 निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा भरा. इससे पहले सपा के 2 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था. हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार महेश चंद्र शर्मा का पर्चा खारिज होने के आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि, महेश चंद शर्मा के नामांकन पत्र में प्रस्तावक के तौर पर किसी विधायक के हस्ताक्षर नहीं हैं..
और देखें



























