एक्सप्लोरर
साध्वी प्रज्ञा से लेकर महागठबंधन तक...देखिए तीखे सवालों के साथ मुख्यमंत्री योगी का EXCLUSIVE इंटरव्यू
चुनावी समर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इन्हीं रैलियों के बीच एबीपी गंगा के संपादक राजकिशोर ने सीएम योगी से खास बातचीत की है। इस खास बातचीत में योगी ने जहां पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विकास कार्यों का जिक्र किया तो वहीं राज्य में अपनी सरकार के काम-काज को भी गिनाया। इसके अलावा उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाने साधते हुए कई बातें भी कही और साथ ही उन्होंने बताया कि बीजेपी में नरेंद्र मोदी के बाद अगला विकल्प कौन है। एबीपी गंगा पर देखिए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष इंटरव्यू।
और देखें



























