एक्सप्लोरर
उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें
कोरोना काल के चलते उत्तराखंड की परिवहन व्यवस्था अब पटरी पर आने वाली है....चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए रुकी हुई हवाई सेवा को फिर से मंजूरी दे दी गई है....अब कोविड-19 के नियम और एहतियात के साथ लोग चारधाम की हवाई यात्रा कर सकेंगे....इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग जल्द एसओपी जारी करेगा....इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन के संचालन के लिए SOP जारी हो गई है....SOP के मुताबिक अंतर्राज्यीय मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन के संचालन को मंजूरी मिल गई है....उत्तराखंड परिवहन निगम अंतर्राज्यीय मार्गों पर वाहनों के संचालन के लिए दूसरे राज्यों के निगम से समन्वय स्थापित करेगा....पहले चरण में संबंधित राज्यों से सहमति के आधार पर अधिकतम 100-100 फेरे प्रतिदिन के संचालन की अनुमति मिली है....
और देखें




























