एक्सप्लोरर
निजामुद्दीन के जमातकांड से देश में हड़कंप | Tablighi Jamaat Program | ABP Ganga
दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात कांड के खुलासा से देश में हड़कंप है तो बस्ती में भी ऐसे ही मस्जिद में छिपे नौ संदिग्ध अचानक इस खुलासे के बाद फरार हो गए हैं। जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दिल्ली निजामुद्दीन तबलीगी जमात कांड का मामला जैसे ही मीडिया में आया वैसे ही यह सभी 30 मार्च को बिना किसी को बताए ही मस्जिद से फरार हो गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने इस मामले को लेकर कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी हुई है की मस्जिद में नौ संदिग्ध ठहरे हुए थे और अचानक से वे सभी गायब हो गए हैं। मुकदमा दर्ज करके पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी साथ ही उन सभी को तलाश कर ने का भी प्रयास किया जा रहा है।
और देखें




























