एक्सप्लोरर
सुन्नी वक्फ बोर्ड को एक इंच भी जमीन नहीं मिलेगी- वेदांती
श्री राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला मंदिर के पक्ष में ही आएगा। उन्होंने ये भी कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। वेदांती ने आगे कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या में मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। उनका ये भी कहना है कि अयोध्या में जो दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ है उसके लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही मुख्यमंत्री योगी को निर्देश दिए थे।
और देखें


























