एक्सप्लोरर
महाशिवरात्रि पर महासंयोग, आज की भक्ति से मिलेगी विशेष शक्ति
आज महाशिवरात्री का खास त्योहार है.. लिहाजा प्रदेश के हर शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई है.. श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगकर पूजा कर रहे हैं और वो शिवलिंग पर जलाभिषेक और पुष्प अर्पित कर भगवान को प्रस्न्न कर रहे हैं.. इस बार महाशिवरात्रि पर महासंयोग भी बन रहा है.. कहा जाता है कि शिवरात्रि में सारी रात जागरण करने से महापुण्य की भी प्राप्ति होती है.. आज के दिन जो भी भक्त श्रद्धा से भगवान का व्रत रखते हैं.. उन्हें भगवान शिव की कृपा मिलती है.. मान्यता है कि सुबह सबसे पहले जल में काले तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए.. इसके बाद भोले शंकर के शिवलिंग पर दूध, शहद से अभिषेक करना चाहिए.. अभिषेक करते समय ओम नम: शिवाय का जाप करना चाहिए..
और देखें






























