एक्सप्लोरर
प्रतापगढ़ में सनसनीखेज वारदात,नहाते वक्त 8 साल की मासूम को मारी गोली
प्रतापगढ़ में लॉकडाउन में हैवानियत पर उतरे दरिंदे, बेखौफ दबंगो में नही है पुलिस का खौफ। पुलिस का इकबाल खत्म, हैण्डपम्प पर नहा रही 8 साल की मासूम लाली पाण्डेय को दरिन्दों ने दिन दहाड़े मारी गोली। गोली लगने के बाद लाली की चीख सुनकर परिजन दौड़े तब तक दबंग हो चुके थे फरार। आननफानन में लाली को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहा से डॉक्टरों ने प्रयागराज किया रेफर। पड़ोस के दबंग साहिल, एकलाख और वसीम ने मारी पिस्टल से गोली। कोतवाली से महज 2 किमी पर 12 घण्टे में दो गम्भीर घटनाओं से इलाके में मचा हड़कम्प, इलाके में तनाव व्याप्त। सूचना पर पहुची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। घटना रानीगंज थाने के मुन्नी का पुरवा की।
और देखें



























