एक्सप्लोरर
UP में यहां हुई पीएम किसान सम्मान निधि योजना में धांधली। Kaushambi
यूपी के कौशांबी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी धांधली का शिकार हो गई है। यहां पर 2 हजार रुपए के चक्कर में फार्मासिस्ट, रिटायर्ड शिक्षक, सेना के जवान और आंगनबाड़ी कार्यकत्री गरीब किसान बन गए हैं। इतना ही नहीं कई मृतकों का भी नाम योजना में शामिल किया गया है। मृतकों को योजना का लाभ देने की जानकारी खुद उप कृषि निदेशक उदय भान सिंह गौतम ने ही दी। फर्जीवाड़े का खुलासा आधार कार्ड सत्यापन के दौरान हुआ तो हड़कंप मच गया। अकेले सिराथू क्षेत्र के ही दर्जनों गांव में धांधली देखने को मिली। आनन-फानन में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग ने राजस्व कर्मियों के माध्यम से ऐसे लोगों का नाम सूची से हटाने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं उनसे रिकवरी करने का भी निर्देश दिया है।
और देखें


























