एक्सप्लोरर
सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने अब कांग्रेस से किनारा कर लिया है.. उन्होंने आज पार्टी से इस्तीफा देकर हाथ का साथ छोड़ दिया.. सावित्री बाई ने अब नई पार्टी बनाने का मन बनाया है.. 19 जनवरी को सावित्री बाई अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगी.. बतादें कि 2014 में सावित्री बाई भाजपा के टिकट पर सांसद बनी थीं.. और फिर भाजपा का दामन छोड़ उन्होंने कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था.. जिसके बाद 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और अब नई पार्टी बनाने का उन्होंने ऐलान किया है..
और देखें






























