एक्सप्लोरर
Savarkar की इस फोटो ने UP में खड़ा कर दिया बड़ा बवाल, आपस में भिड़े BJP-Congress | ABP Ganga
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद की पिक्चर गैलरी में विनायक दामोदर सावरकर की फोटो का लोकार्पण किया. पिक्चर गैलरी का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि यहां गैलरी में वो सभी चित्र हैं, जिनका स्वाधीनता संग्राम से रिश्ता है. सीएम ने कहा की इस चित्र वीथिका में वीर सावरकर का भी नाम है, जो एक ही जन्म में दो आजीवन कारावास की सजा पाए. वीर सावरकर से बड़ा क्रांतिकारी, साहित्यकार, कवि, दार्शनिक नहीं है. इन सबसे हमें नई प्रेरणा मिलती है. हालांकि, विधान परिषद की पिक्चर गैलरी में वीर सावरकर का चित्र लगाए जाने को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है. कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने वीर सावरकर का चित्र गैलरी से हटाने के लिए परिषद के सभापति रमेश यादव को पत्र लिखा है. इसमें वीर सावरकर का चित्र गैलरी में लगाये जाने को आपत्तिजनक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अपमान बताया है. वहीं, कांग्रेस के हमलावर होने पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि जो वीर सावरकर देश की खातिर सलाखों के पीछे गए.वहीं, बीजेपी एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने इसे कांग्रेस का सियासी बयान बताया. कहा कि जिस समिति ने पिक्चर गैलरी में तस्वीरों को फाइनल किया उसमे दीपक सिंह भी शामिल थे, लेकिन तब आपत्ति नहीं की.
और देखें


























