एक्सप्लोरर
उत्तराखंड-दिल्ली के बीच शुरू हुई रोडवेज,बुधवार को 21 बसों को किया रवाना
कोरोना की वजह से बंद पड़ी रोडवेज परिवहन सेवा धीरे-धीरे शुरू हो रही है। उत्तराखंड से रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। कल उत्तराखंड से दिल्ली के लिए रोड़वेज सेवा शुरू कर दी गई है। दूसरे राज्यों के लिए भी जल्द ही परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी है। परिवहन निगम को शासन ने कोविड के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सेवाओं को शुरू करने के आदेश दिये हैं। बुधवार को उत्तराखंड से दिल्ली के लिए रोड़वेज की 21 बसें रवाना हुई।
और देखें


























