एक्सप्लोरर
Farmers Protest: केंद्र-किसान के बीच नहीं बनी बात, तो फिर क्या होगा?| Rakesh Tikait| ABPGanga
केंद्र के प्रतिनिधिमंडल ने आज किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है. किसानों से पहले राउंड की बातचीत असफल होने के बाद अब सबकी निगाहें आज की बैठक पर टिकी हुई हैं. उधर, गाजियाबाद के यूपी गेट पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. आज केंद्र सरकार ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बात करने के लिए बुलाया है उसी मीटिंग के बाद किसानों के आंदोलन की आगे की रूपरेखा तैयार होगी. सुबह-सुबह यूपी गेट पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से एबीपी गंगा ने बात की. सुनें उन्होंने क्या कुछ कहा.
और देखें






























