एक्सप्लोरर
एबीपी गंगा ने राजनाथ सिंह से की खास बातचीत, देखिए पूनम सिन्हा के दावे पर क्या बोले गृहमंत्री
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में अपना वोट डाला। एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह से जब ये पूछा गया कि अटल जी के बिना हो रहा ये पहला चुनाव है, तो उन्होंने कहा- ये सच है कि अटल जी हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी स्मृतियां हमारे स्मृति पटल पर अंकित हैं। चुनाव में कौन जीतेगा इसपर उन्होंने कहा कि 23 मई को जो भी फैसला होगा सामने आ जायेगा। उन्होंने कहा कि 2014 की तुलना में और अधिक बेहतर स्थिति होगी। पीएम और सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। साथ ही, उन्होंने सभी से घरों से निकलकर वोट करने की अपील की।
और देखें



























