एक्सप्लोरर
सफेदपोशों पर शिकंजे की तैयारी
अवैध खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने हमीरपुर में डेरा डाल रखा है... जांच टीम ने वन विभाग की जमीन पर हुए अवैध खनन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला... साथ ही डीएफओ से भी सख्त पूछताछ की...इसके अलावा सीबीआई की टीम ने याचिकाकर्ता विजय बहादुर से पूछताछ की... बताते चलें कि याचिकाकर्ता की 25 बीघे जमीन पर ही खनन माफियाओं ने अवैध खनन किया था... जिसके बाद याचिकाकर्ता ने 2016 में हाईकोर्ट की शरण ली थी...वहीं खनन घोटाले में आरोपी रिटायर्ड प्रधान लिपिक राम आसरे प्रजापति सीबीआई कैंप में पेश हुए... जिनसे पूछताछ की गई...वहीं खनन घोटाले की जांच कर रही टीम अब सफेदपोशों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है..।
और देखें



























