एक्सप्लोरर
Varanasi: PM Modi के 'स्वच्छ भारत मिशन' के नाम पर चल रहा ये कैसा खेल ? | abp Ganga
पीएम मोदी की एक महत्वाकांक्षा योजना है स्वच्छ भारत मिशन, लेकिन पीएम के ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अधिकारियों ने उसे मजाक बना दिया है. जहां सरकारी दस्तावेजों में भरपूर काम हुआ है. घर घर शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन हकीकत ये है कि शौचालय के नाम पर घर घर गड्ढे खोद दिए गए हैं और आरोप हैं कि काम के नाम पर अधिकारी कमीशन की डिमांड करते हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ गड्ढे खोदे गए हैं, बल्कि कुछ घरों में तो शौचालय का निर्माण हुआ है, लेकिन वो भी अधनिर्मित यानि सिर्फ शौचालय के नाम पर दीवार खड़ी कर दी गई है, लेकिन उसके बाद न अधिकारी नजर आते हैं और न कर्मचारी.
और देखें


























