एक्सप्लोरर
सांसद तीरथ सिंह रावत का दौरा, कंडोलिया पार्क का किया निरीक्षण
सांसद तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी में निर्माणाधीन कंडोलिया पार्क का निरीक्षण किया। इस पार्क का निर्माण पहाड़ी शैली में किया जा रहा है। जिस वजह से ये पार्क सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। पार्क में बच्चों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया है। जबकि बुजुर्गो के लिये सांस्कृतिक मनोरंजन हाॅल का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कंडोलिया पार्क के साथ ही ल्वाली घाटी में बन रही झील पर्यटन क्षेत्र में बडा बदलाव करेगी।
और देखें



























