एक्सप्लोरर
कोरोना काल में संसद का मानसून सत्र आज से, जानिए बदलाव। Monsoon Session
कोरोना काल के बीच आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है... एक अक्टूबर तक चलने वाले इस सत्र की 18 बैठकों में 47 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे... तो वहीं अध्यादेशों के बदले 11 विधायक पेश किये जाएंगे... कोविड-19 महामारी के समय में संसद का यह पहला सत्र है। इसलिए, संसद सत्र के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। संसद के हर सदन में प्रतिदिन चार घंटे के सत्र होंगे। राज्य सभा का सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और लोकसभा का सत्र दोपहर 3 तीन बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। लेकिन सत्र के पहले दिन आज लोकसभा की बैठक सुबह के सत्र में होगी और राज्यसभा की दोपहर के सत्र में होगी। सत्र के दौरान संसद सदस्यों की बैठक व्यवस्था में सुरक्षित दूरी बनाये रखी जाएगी।
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion
























