एक्सप्लोरर
Lucknow में शराब के नशे में शख्स ने उठाया आत्मघाती कदम, सुनकर सिहर उठेंगे आप|GangaPrime
लखनऊ में व्यापार में घाटा होने के बाद परेशान एक शख्स ने आत्मघाती कदम उठा लिया. शराब के नशे में शख्स ने पहले अपनी पत्नी को शूट कर दिया और फिर खुद की भी गोली मार ली. जिसमें शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला नाका थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां के ब्लंट स्क्वायर में रहने वाले अनुरूप सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी. इसके बाद खुद की भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि अनुरूप शराब के नशे में था और पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दे रहा था. इसी दौरान पत्नी से विवाद होने लगा और पिस्टल की छीना झपटी होने लगी. इसी बात से गुस्साए अनुरूप में पत्नी को गोली मार दी.
और देखें






























