एक्सप्लोरर
Vikas Dubey के गुर्गे अब भी कर रहे हैं लोगों को परेशान | ABP Ganga
विकास दुबे भले ही एनकाउंटर मारा जा चुका है, लेकिन विकास के गुर्गे अभी भी क्षेत्र में लोगों को परेशान करने का काम कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास के करीबी लोग अभी भी गैंग चला रहे हैं और लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा है. दबंगों की गुंडई से परेशान ग्रामीणों ने आज आईजी से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई, जिसके बाद आईजी ने जांचकर कार्रवाई करने की बात कही है. साथ ही, आईजी का कहना है कि कोई भी विकास दुबे के नाम पर कुछ करता नजर आएगा या किसी का उससे कोई संबध होगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.
और देखें



























